एक्सप्लोरर

दिल्ली: सिसोदिया के OSD 2 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथ पकड़ा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान शनिवार को होना है. इससे पहले गुरुवार की रात सीबीआई ने दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. अधिकारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी बताए जाते हैं.

नई दिल्ली: सीबीआई ने दो लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है. अधिकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी बताए जाते हैं. सीबीआई के अधिकारियों ने कहा कि गोपाल कृष्ण माधव नामक अधिकारी को जीएसटी संबंधित मामले में कथित रूप से दो लाख रुपये रिश्वत लेते समय देर रात गिरफ्तार किया गया.

अधिकारियों ने कहा कि गोपाल कृष्ण माधव को पूछताछ के लिए तत्काल सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया. सूत्रों ने कहा कि इस मामले में मनीष सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है. मामले की जांच जारी है. वह 2015 से सिसोदिया के कार्यालय में तैनात हैं. हालांकि, सीबीआई की तरफ से इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

यह गिरफ्तारी दिल्ली विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले की गई है. गौरतलब है कि दिल्ली में शनिवार यानी आठ फरवरी को चुनाव होने हैं. ऐसे में चुनाव से ठीक पहले इस गिरफ्तारी से दिल्ली में नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति एक बार फिर तेज हो सकती है.

चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरीके से तैयार है. इस बार के चुनाव में 40 हजार जवानों को लगाया गया है. इतना ही नहीं 190 कंपनी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की भी तैनाती दिल्ली में की गयी है. साथ ही चुनावों को सफलतापूर्वक कराने के लिए 19 हजार होमगार्ड भी पुलिस के जवानों के साथ अलग-अलग पोलिंग बूथ पर तैनात रहेंगे.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक कुल 2689 पोलिंग बूथों में 545 पोलिंग बूथ को संवेदनशील माना गया है. साथ ही 21 काउंटिंग सेंटर स्कोर की मल्टी लेयर सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं. साथ ही किसी आतंकी वारदात को रोकने के लिए भी सभी तैयारियां की गई हैं.

यह भी पढ़ें-

नागरिकता कानून पर हुए प्रदर्शनों के बाद पहली बार आज असम के दौरे पर पीएम मोदी

उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर लगा PSA, बिना ट्रायल तीन महीने तक जेल में रखा जा सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget