एक्सप्लोरर
पंजाब में पतंगबाजी और आग जलाकर धूमधाम से मनायी गई लोहड़ी
पंजाब में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी मनाई गई. इस मौके पर स्कूलों सहित कई जगहों पर समारोहों का आयोजन किया गया.

चंडीगढ़: पंजाब में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी मनाई गई. इस मौके पर स्कूलों सहित कई जगहों पर समारोहों का आयोजन किया गया. उत्सव के अहम हिस्से के तौर पर जगह जगह अलाव जलाए गए और परिवारों ने "संदरिये मुंदरिये हो" जैसे पर्व के मशहूर गानों पर नृत्य किया. आसमान पर अलग अलग रंगों, आकारों के तुक्कल, छाज, परी जैसे पतंग उड़ाए गए और उनपर लोहड़ी मुबारक, नव वर्ष-2018 मुबारक जैसे संदेश लिखे थे. लुधियाना, अमृतसर और पटियाला सहित पूरे राज्य में पतंगबाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. लुधियाना में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, आप नेता अरविंद केजरीवाल और शिरोमणी अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल की तस्वीरों वाली पतंगों की भारी मांग थी. अमृतसर के पतंग विक्रेता जगमोहन कनोजिया ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली पतंगों की काफी मांग रही .’’ मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लोगों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आप सबको लोहड़ी की शुभकामनाएं. अलाव से आपको गर्मजोशी और खुशी मिले और यह आपके और आपके परिवार के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए.’’
और पढ़ें
Source: IOCL


























