दिल्ली में घुसा टिड्डी दल, केजरीवाल सरकार ने जारी की एडवाइजरी
टिड्डी दल के हमले की आंशका के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने आपात बैठक बुलाई गई थी. बैठक के बाद गोपाल राय ने बताया कि टिड्डियों की छोटी टुकड़ी दिल्ली के बॉर्डर पर जसोला घाटी में घुस आई है.

नई दिल्ली: टिड्डी दल का आतंक अब देश की राजधानी दिल्ली में शुरू होने वाला है. टिड्डी दल राजधानी दिल्ली में पहुंच गया है. इसको लेकर जानकारी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी. बता दें कि टिड्डी दल के हमले की आंशका के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने आपात बैठक बुलाई गई थी. बैठक के बाद गोपाल राय ने बताया कि टिड्डियों की छोटी टुकड़ी दिल्ली के बॉर्डर पर जसोला घाटी में घुस आई है.
उन्होंने कहा कि हमने वन विभाग को ढोल और DJ बजाने और केमिकल छिड़काव करने का आदेश दिया है.
A small swarm of locusts has entered the Delhi border. South and West districts have been put on high alert. We have also issued advisory to all district authorities to contain the spread of locusts: Delhi Minister Gopal Rai pic.twitter.com/x5tYb8JJfC
— ANI (@ANI) June 27, 2020
बता दें कि टिड्डियों का दल उत्तर भारत के कई राज्यों में तबाही मचा चुका है. शनिवार को टिड्डियों का यह दल पहले दिल्ली से सटे गुरूग्राम में देखने को मिला. टिड्डियों के दल से बचने के लिए लोगों ने थालियां बजाईं. कई लोगों ने इस आफत से बचने के लिए डीजे भी बजाया. बता दें कि गुरूग्राम से पहले टिड्डी दल ने महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में दस्तक दी थी.
हरियाणा सरकार ने जारी किया अलर्ट
गुड़गांव और रेवाड़ी में टिड्डियों के दल के पहुंचने के बाद हरियाणा सरकार ने हाई-अलर्ट जारी किया है और अधिकारियों ने कहा कि ट्रैक्टर पर दवा छिड़कने वाली मशीन लगाने समेत सभी जरूरी उपाय किए गए हैं.
Source: IOCL

























