एक्सप्लोरर

कोरोना की कम हो रही रफ्तार, 17 जून से लॉकडाउन पाबंदियों में ढील देगी केरल सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सप्ताहांत के दौरान राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को सीमित आधार पर अनुमति दी जाएगी और बैंक केवल सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही काम करना जारी रखेंगे.

केरल सरकार ने 17 जून से लॉकडाउन पाबंदियों में छूट देने का मंगलवार को फैसला किया है. सरकार ने पाबंदियों में छूट से संबंधित कई कदमों की घोषणा की, जिनमें आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानों को हर दिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खोलने की अनुमति देना शामिल हैं.

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि स्थानीय स्व-सरकारी निकायों में औसत साप्ताहिक परीक्षण संक्रमण दर के आधार पर राज्य में प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘सभी स्थानीय निकायों में औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों में गतिविधियों की अनुमति होगी. इन क्षेत्रों में श्रमिकों को परिवहन प्रदान किया जाएगा.’’ सरकार ने आठ मई से लॉकडाउन लगाया था. आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानों को हर रोज सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खोलने की अनुमति होगी.

विजयन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, सरकारी कंपनियों, आयोगों, निगमों और स्वायत्त संस्थानों को 17 जून से 25 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित करने की अनुमति होगी. उन्होंने कहा कि सचिवालय में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ कार्य होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सप्ताहांत के दौरान राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को सीमित आधार पर अनुमति दी जाएगी और बैंक केवल सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही काम करना जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि शादी और अंतिम संस्कार में भाग लेने वालों की संख्या 20 तक सीमित रहेगी. किसी भी सामाजिक समारोह या सार्वजनिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि रेस्तरां को केवल होम डिलीवरी और भोजन पैक करके देने की अनुमति होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना करने में सक्षम थी, क्योंकि उन्हें विभिन्न स्तरों पर मजबूत किया गया था. उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिदिन मामलों की औसत संख्या अगले सप्ताह 16 प्रतिशत घटने की उम्मीद है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20 जून तक 1.2 लाख और 27 जून तक 95,000 तक घटने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget