एक्सप्लोरर

Lockdown: दूध के टैंकर में छिपकर जा रहे गांववालों को पुलिस ने हिरासत में लिया

पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है.इसी बीच दूध के टैंकर में छिपकर जा रहे रहे गांववालों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

मुंबई: देशभर में लॉकडाउन घोषित होने के बाद अलग-अलग राज्यों में फंसे हुए लोग अपने गांव लौटने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. मजदूरों और फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. एक तरफ कोरोना वायरस का डर , दूसरी तरफ भूख की वजह से मजदूर अपने गांव जाना ठीक समझ रहे हैं.

एक तरफ जहां कुछ लोग पैदल ही सैंकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करना चाहते हैं वहीं कुछ लोग चोरी-छिपे अपने अपने गांव की तरफ निकले हैं. इसी बीच मुंबई से नजदीक पालघर जिले में पालघर पुलिस ने एक ऐसे दूध के टैंकर को जब्त किया है जिसके भीतर दूध ना होकर इंसानों को छुपाकर एक राज्य से दूसरे राज्य भेजा जा रहा था.

दूध जरूरी सेवाओं में आने वाली सेवा है जिसके नाम पर कुछ लोग मजदूरों से पैसे लेकर एक राज्य से दूसरे राज्य उन मजदूरों को उनके गांव पहुंचा रहे हैं. मुंबई से सटे कल्याण से यह दूध की गाड़ी निकली थी जिसके अंदर 12 मजदूर बैठे हुए थे लेकिन पालघर जिले के तलासरी से गुजरने के दौरान पुलिस को संदेह हुआ.

पुलिस को यह संदेह हुआ था कि दूध की गाड़ी एक राज्य से दूसरे राज्य कैसे जा सकती है. जिसके बाद पुलिस ने इस गाड़ी की जांच की और गाड़ी के भीतर 12 लोग बैठे मिले. जबकि लॉकडाउन लागू है और दूध देने के लिए कोई वाहन इतनी लंबी यात्रा नहीं करता.

पुलिस ने टैंकर चालक के साथ साथ 12 मजदूरों को हिरासत में लिया है और दूध की गाड़ी भी जब्त कर ली है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस गाड़ी में महिलाएं और छोटे बच्चे मुंबई से राजस्थान जा रहे थे.

राज्य सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि जो जहां पर हैं उसी जगह पर रुक जाएं उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी लेकिन कई मजदूर इतना डरे हुए हैं कि वह जल्द से जल्द शहर छोड़ कर जाना चाहते हैं और इसके लिए वह कई सैकड़ों किलोमीटर की दूरी भी तय करने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें-

आंध्र प्रदेश सरकार और कर्नाटक सरकार ने मिलकर पलायन कर रहे मजदूरों के लिए चलाया एक विशेष अभियान

Exclusive: जानें बिहार सरकार कैसे जांच के डर से भागने वालों पर नजर रख रही है

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget