एक्सप्लोरर

लॉकडाउन 4: दिल्ली से नोएडा के बीच सफर करने वालों में भारी असमंजस की स्थिति

दिल्ली से नोएडा के बीच सफर करने वालों में भारी असमंजस की स्थिति है.लॉकडाउन दो के दौरान नोएडा प्रशासन ने आदेश जारी किया था कि बिना अनुमति के किसी को एंट्री नहीं मिलेगी.

नई दिल्ली: देश में लॉकडाउन का चौथा चरण आज से लागू हो गया है. इस सबके बीच दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली आने जाने वाले लोगों के बीच भारी असमंजस की स्थिति है. जो लोग रहते दिल्ली/एनसीआर में है और काम नोएडा में करते हैं उनको नोएडा आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि नोएडा प्रशासन के आदेश के मुताबिक वही लोग नोएडा में आ सकते हैं जिनके पास प्रशासन से अनुमति या पास है. बाकी लोगों को नोएडा में आने की अनुमति नहीं है. इसी के चलते बड़ी संख्या में दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों को वापस भेजा गया.

दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाले रास्तों पर लगा जाम

लॉकडाउन 4 की शुरुआत होते ही दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी पर लंबा जाम लग गया. लोग घंटों जाम में फंसे रहे. यह वह लोग थे जो रहते दिल्ली/ एनसीआर में है लेकिन काम नोएडा में करते हैं या नोएडा से किसी काम से दिल्ली एनसीआर में गए थे और अब वापस लौट रहे थे.

सरकार के आदेश के मुताबिक फैक्ट्रीज और इंडस्ट्रीज को खोला जा सकता है लेकिन वहां काम करने वाले स्टाफ की संख्या एक तिहाई से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसी को ध्यान में रखते हुए कई फैक्ट्री मालिकों और ऑफिसों ने अपने स्टाफ को काम पर बुला लिया.

इसमें बड़ी संख्या में वह लोग थे जो एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं. संस्था के आदेश के मुताबिक काम करने वाले अपने घरों से निकल लिए लेकिन जैसे ही वह नोएडा में दाखिल होने के लिए डीएनडी पर पहुंचे तो वहां पर पहले लंबा जाम मिला और बाद में उसमें से अधिकतर लोगों को वापस दिल्ली जाने को बोल दिया गया क्योंकि उनके पास नोएडा प्रशासन द्वारा जारी की गई अनुमति नहीं थी.

काम करने वाले दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों से नोएडा में दाखिल होते हैं

इसमें बहुत सारे ऐसे लोग थे जिनका यह कहना था कि अगर सरकार ने ऑफिसर और फैक्ट्री खोलने की अनुमति दी है तो आखिर यह प्रतिबंध क्यों? क्योंकि फैक्ट्री और कंपनियों के मालिकों ने अपने एक तिहाई स्टाफ को काम पर बुलाया है जिसमें यह लोग भी शामिल हैं ऐसे में अब यह क्या करें. क्योंकि यह तो घरों से निकल आए हैं लेकिन इन्हें नोएडा में दाखिल नहीं होने दिया जा रहा, यह कहते हुए कि बिना प्रशासन की अनुमति के नोएडा में दाखिल होना मुमकिन नहीं है. लोगों का बार-बार एक ही सवाल था तो आखिर यह असमंजस क्यों?

लॉकडाउन 2 के दौरान नोएडा प्रशासन ने जारी किया था आदेश, बिना अनुमति एंट्री नहीं

गौरतलब है नोएडा प्रशासन ने लॉक डाउन 2 के दौरान एक आदेश पारित कर कहा था कि एनसीआर में रहने वाले लोग नोएडा में दाखिल नहीं हो सकते, जब तक उनके पास प्रशासन के द्वारा दी गई अनुमति या पास ना हो. इनमें एमरजेंसी सर्विसेज से जुड़े हुए लोग भी शामिल थे. यहां तक कि उन डॉक्टर को भी नोएडा मे दाखिल होने की अनुमति नहीं थी जो कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज नहीं कर रहे हैं. नोएडा प्रशासन का वो आदेश आज भी लागू है जबकि लॉकडाउन 2 की तुलना में लॉक डाउन 4 में थोड़ी रियायत मिल चुकी है.

यूपी सरकार ने कहा गाइडलाइन जारी होने के बाद ही मिलेगी स्पष्टता

एबीपी न्यूज़ ने जब इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से सवाल पूछा तो उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का कहना था कि फिलहाल अभी उत्तर प्रदेश सरकार ने कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है लिहाजा लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा. दिनेश शर्मा ने कहा कि नोएडा दिल्ली को लेकर कोई भी पॉलिसी बनाई जाएगी तो उसमें दोनों राज्य सरकारों की भी सहभागिता होगी, उम्मीद करते हैं कि अगले कुछ दिनों में इस पर स्पष्टता मिल जाएगी.

दिल्ली एनसीआर से नोएडा में आने वालों के बीच भारी असमंजस की स्थिति

इस सब के बीच अब वो लोग असमंजस में है जिन लोगों के ऑफिस और कंपनियां खुल गई हैं. क्योंकि ऑफिस और कंपनियों की तरफ से उनको तो काम पर बुलाया जा रहा है जबकि नोएडा प्रशासन उन को अंदर जाने की अनुमति नहीं दे रहा है. नोएडा पुलिस का साफ तौर पर कहना है कि जब तक प्रशासन का कोई नया आदेश नहीं आता तब तक सिर्फ अनुमति वाले लोगों को ही नोएडा में दाखिल होने की इजाजत होगी.

ये भी पढ़ें-

Cyclone Amphan Updates: प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है 'अम्फान', पीएम मोदी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

Lockdown 4 Guidelines Live Updates: मजदूरों की घर वापसी को लेकर राजघाट पर धरने पर बैठे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश
करूर भगदड़ः TVK की रैली में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे नियुक्ति पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे नियुक्ति पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget