एक्सप्लोरर

Lockdown 2: अमित शाह बोले- अन्न, दवाई और रोजमर्रा की चीज़ों का पर्याप्त भण्डार, परेशान होने की जरूरत नहीं

पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के मद्देनज़र देश में लागू लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का एलान किया है.

नई दिल्ली: पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस की चपेट में हैं. भारत का भी एक बड़ा हिस्सा इससे काफी प्रभावित है. 21 दिनों के लॉकडाउन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर तीन मई तक के लिए देश में लॉकडाउन बढ़ा दिया है. देश के गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री के इस फैसले का समर्थन किया है. शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की जनता ने कोरोना वायरस से लड़ने में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है.

अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा, ''आज जहां पूरा विश्व कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा है वहीं पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की जनता ने इससे लड़ने में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है. सरकार द्वारा समय पर लिए गए सभी निर्णय और जनता की उसमें सहभागिता इसकी परिचायक हैं.'' शाह ने कहा, ''प्रधानमंत्री द्वारा COVID-19 को फैलने से रोकने व इसको समाप्त करने के लिए देशभर में किये गए लॉकडाउन को 3 मई तक बढाने का निर्णय भारत और भारतवासियों के जीवन और उनकी रक्षा के लिए लिया गया निर्णय है. इसके लिए मैं प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.''

शाह ने आगे लिखा, ''सभी प्रदेश सरकारें जिस प्रकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर कार्य कर रहीं हैं वह सचमुच प्रशंसनीय है. अब हमें इस समन्वय को और अधिक प्रगाढ़ करना है जिससे सभी नागरिक लॉकडाउन का अच्छे से पालन करें और किसी भी नागरिक को जरुरत की चीज़ों की समस्या भी ना हो.'' उन्होंने यह भी कहा, ''देश के गृह मंत्री के नाते मैं जनता को पुनः आश्वस्त करता हूं कि देश में अन्न, दवाई व अन्य रोजमर्रा की चीज़ों का प्रयाप्त भण्डार है, इसलिए किसी भी नागरिक को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. साथ ही संपन्न लोगों से निवेदन करता हूं कि आप आगे आकर आसपास रहने वाले गरीबों की सहायता करें.''

गृह मंत्री ने ट्वीट किया, इस लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसबल व सभी सुरक्षाकर्मियों का योगदान दिल को छू लेने वाला है. इस विषम परिस्थिति में आपका यह साहस और समझदारी हर भारतवासी को प्रेरित करती है. सभी लोग दिशानिर्देशों का पालन कर इनका सहयोग करें.

अमित शाह ने कहा, ''भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी और जेपी नड्डा के नेतृत्व में जिस प्रकार गरीबों व जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं वो सच में प्रशंसनीय व गौरवान्वित करने वाला है. मैं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वो अपने स्वास्थ्य का भी अच्छे से ध्यान रख रहे होंगे.''

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के मद्देनज़र देश में लागू लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का एलान किया है. आज राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा है कि सभी का यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए. कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं. सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ही लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है. मोदी ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर कल सरकार की तरफ से एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

Lockdown 2: पीएम मोदी का संदेश- जिन जगहों पर हॉटस्पॉट नहीं, वहां 20 अप्रैल के बाद मिलेंगी जरूरी रियायतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget