एक्सप्लोरर

राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को अब तक न्यौता नहीं- सूत्र

5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम होना है. इसको लेकर तैयारियां अपने आखिरी चरण में हैं.

नई दिल्ली: राम मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होने के लिए बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को अभी तक निमंत्रण नहीं मिला है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से अब तक दोनों नेताओं को को निमंत्रण ही नहीं मिला है. ट्रस्ट की तरफ से अब तक संपर्क भी नहीं किया गया. ये दोनों नेता राम मंदिर के आंदोलन में शामिल रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, उमा भारती और कल्याण सिंह को भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्यौता भेज दिया गया है. बता दें कि 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन है. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी वहां मौजूद होंगे. अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां जोरो पर हैं.

रविवार को फिर अयोध्या में होंगे सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक बार फिर अयोध्या दौरे पर होंगे. 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए वे अयोध्या पहुंचेंगे. वे दोपहर बाद अयोध्या आएंगे और जन्मभूमि का दौरा करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इससे पहले भी वे एक बार यहां की तैयारियों का जायजा ले चुके हैं.

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

भूमि पूजन के कार्यक्रम में पीएम मोदी शरीक हो रहे हैं. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. शहर में कई चेक प्वाइंट्स बनाए गए हैं. रविवार को अपने अयोध्या दौरे पर सीएम योगी इसको लेकर भी बैठक करेंगे.

अयोध्या में सजावट का काम शुरू

भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर अयोध्या को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया जा रहा है. केंद्र और यूपी की सरकार मंदिर निर्माण से जुड़े हर पहलू को भव्य बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. शहर में जगह-जगह भगवान राम के जीवन से जुड़ी हुई कलाकृतियां और पेंटिंग बनाई गई हैं. फ्लाईओवर, पार्क और तमाम महत्वपूर्ण जगहों की मरम्मत का काम किया गया.

राम मंदिर निर्माण: दिग्विजय सिंह बोले - 'सही मुहूर्त पर नहीं हो रहा भूमिपूजन' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सुप्रिया सुले भी हैं शामिल
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सुप्रिया सुले भी हैं शामिल
Parliament Monsoon Session LIVE: LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget