एक्सप्लोरर

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा- भारत में 30 लाख लोगों को 15 दिन में लगा टीका, जबकि अमेरिका में 18 दिन लगे

पीएम मोदी आज साल 2021 का पहला 'मन की बात' कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे रेडियो के माध्यम से देशवासियों से मन की बात करते हैं.

Live Updates PM Modi will do the first Mann Ki Baat of 2021 today Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा- भारत में 30 लाख लोगों को 15 दिन में लगा टीका, जबकि अमेरिका में 18 दिन लगे

Background

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात 2.0 की 20वीं कड़ी में देशवासियों के साथ अपने विचार शेयर करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे रेडियो के माध्यम से देशवासियों से मन की बात करते हैं. प्रधानमंत्री का लोगों के साथ यह संवाद काफी लोकप्रिय है. दूरदर्शन और आकाशवाणी के सभी चैनल इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाएंगे.

 

दिल्ली में नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी उस विषय पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगे. इसके अलावा, पीएम मोदी कोविड-19 से जुड़े सवालों का भी जवाब दे सकते हैं. वे लोगों को कोरोना वायरस के प्रति अधिक सतर्कता बरतने, मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहने की भी अपील सकते हैं.




कोरोना वैक्सीन पर कर सकते हैं बात 

 

सरकार ने फरवरी के पहले हफ्ते से फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी कोरोना वैक्सीन लगाने की मंजूरी दे दी है. पीएम मोदी आज के अपने कार्यक्रम के तहत इस बात का भी जिक्र कर सकते हैं. वहीं, सोमवार को आम बजट भी पेश होने वाला है. ऐसे में पीएम मोदी का ये कार्यक्रम बेहद खास माना जा रहा है.

 

पिछले साल के आखिरी कार्यक्रम में कही थी ये बात

 

साल 2020 के आखिरी 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सबसे पहले जनता की ओर से लिखी चिट्ठियों की बात की थी. पीएम मोदी ने कहा, 'अधिकतर पत्रों में लोगों ने देश के सामर्थ्य, देशवासियों की सामूहिक शक्ति की भरपूर प्रशंसा की है. जब जनता कर्फ्यू जैसा प्रयोग पूरे विश्व के लिए प्रेरणा बना, जब ताली-थाली बजाकर देश ने हमारे कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया था, एकजुटता दिखाई थी उसे भी कई लोगों ने याद किया है.'

 

अपने पिछले कार्यक्रम में किया था इन बातों का जिक्र 

 

पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम के जरिए कहा था, "देश के लोगों ने मजबूत कदम उठाया, मजबूत कदम आगे बढ़ाया है. 'वॉकल फॉर लोकल' ये आज घर-घर में गूंज रहा है. ऐसे में, अब यह सुनिश्चित करने का समय है, कि हमारे प्रोडक्ट्स विश्वस्तरीय हों. साथियों, हमें 'वॉकल फॉर लोकल' की भावना को बनाये रखना है, बचाए रखना है, और बढ़ाते ही रहना है. आप हर साल न्यू ईयर रिजोल्युशन लेते हैं, इस बार एक रिजोल्युशन अपने देश के लिए भी जरूर लेना है."

 

ये भी पढ़ें 

 

तमिलनाडु में AIADMK के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी, जेपी नड्डा ने किया एलान

 

ट्रैक्टर रैली हिंसा: दिल्ली पुलिस ने अब तक 38 मामले दर्ज किए, 80 से अधिक लोग गिरफ्तार

11:35 AM (IST)  •  31 Jan 2021

पीएम मोदी ने कहा, 'कुछ दिन पहले मैंने एक वीडियो देखा. वह वीडियो पश्चिम बंगाल के वेस्ट मिदनापुर स्थित 'नया पिंगला' गांव के एक चित्रकार सरमुद्दीन का था. वो प्रसन्नता व्यक्त कर रहे थे कि रामायण पर बनाई उनकी पेंटिंग दो लाख रुपये में बिकी है. इससे उनके गांववालों को भी काफी खुशी मिली है. इसी क्रम में मुझे पश्चिम बंगाल से जुड़ी एक बहुत अच्छी पहल के बारे में जानकारी मिली, जिसे मैं आपसे साथ जरुर साझा करना चाहूंगा. पर्यटन मंत्रालय के रीजिनल ऑफिस ने महीने के शुरू में ही बंगाल के गांवों में एक Incredible India Weekend Getaway की शुरुआत की.'
11:31 AM (IST)  •  31 Jan 2021

पीएम मोदी ने कहा, 'कुछ दिन पहले आपने देखा होगा, अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु के लिए एक नॉन स्टोप फ्लाइट की कमान भारत की चार वुमेट पायलट ने संभाली. दस हजार किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा सफर तय करके ये फ्लाइट सवा दो-सौ से अधिक यात्रियों को भारत लेकर आई.'
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget