एक्सप्लोरर

Mumbai Rains Live Updates: IMD ने जारी किया अलर्ट, मुंबई में पूरे हफ्ते होगी बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी

मुंबई में बारिश और तूफान ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है. हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. बारिश ने 46 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, हर एक किलोमीटर के एरिया में भारी जल जमाव है. सड़कें समंदर बन गई हैं.

Live Updates of Rain in Mumbai: Waterlogging & Weather Update Today; PM Modi Talk to CM Uddhav Thackeray Mumbai Rains Live Updates: IMD ने जारी किया अलर्ट, मुंबई में पूरे हफ्ते होगी बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी

Background

 

 

मुंबई: भारी बारिश के साथ ही बेहद तेज गति से चली हवाओं के कारण बुधवार को मुंबई में जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. महाराष्ट्र के मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर आज भी रेड अलर्ट जारी किया है. लोगों से बाहर न निकलने की अपील की गई है. बारिश की वजह से रेल सेवा ठप हो गई, हाईवे बंद हो गए, सड़कें डूब गईं और घरों में कई फुट तक पानी घुस गया.

 

तेज हवा में उड़ गई कई बिल्डिंग की छतें

 

हवाओं की गति इतनी तेज थी कि जेएनपीटी में भारी-भरकम क्रेन तक पलट गई. इसी तरह बंबई शेयर बाजार की इमारत पर लगा उसके नाम का बोर्ड बुरी तरह टूट गया.नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम को भी क्षति पहुंची और कई रेलिंग हवा में उड़ गईं.सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि स्टेडियम में छज्जे की तरह लगायी गई धातु की चादरों में से एक उड़कर पास की इमारतों के पास जा गिरी.

 

 दक्षिण मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम की हाइ मास्ट लाइट वाले खंभे तेज हवा के साथ हिलते दिखाई दिए.दक्षिण मुंबई में स्थित जसलोक अस्पताल के भवन की बाहरी दीवारों पर लगी सीमेंट की टाइलें भी गिर गईं. हवा की गति इतनी तेज थी कि बुधवार दोपहर को पड़ोस के रायगढ़ जिले में जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) पर लगे तीन क्रेन तक गिर गए.

 

लोगों ने कहा- पहली बार देखा इतना पानी
दोपहर को अरब सागर में उफान के चलते पानी बाहर आ गया और दक्षिण मुंबई के गिरगांव चौपाटी की बाहरी सड़क पर भारी जलभराव हो गया. स्थानीय निवासियों के मुताबिक, उन्होंने पहली बार चौपाटी के बाहर सड़क पर, मरीन ड्राइव और अन्य इलाकों में इतना पानी भरा हुआ देखा है.

 

2 लोकल ट्रेनों से 500 लोगों को बचाया गया
रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण भायखला स्टेशन के बीच 2 लोकल ट्रेनें फंस गई. सीएसटी से कर्जत जाने वाले लगभग 500 यात्रियों एनडीआफ और रेलवे की टीमों ने बचाया. लोगों को बचाने के लिए रात भर रेसक्यू ऑपरेशन चलाया गया है.

 

पीएम मोदी ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से भारी बारिश के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में व्याप्त स्थिति के बारे में बात की. इस दौरान पीएम ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी.

 

इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी

 

महाराष्ट्र में, भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई महानगर क्षेत्र और राज्य के कुछ और इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, ठाणे, पालघर, नासिक के लिए चेतावनी जारी की गई है.

 

Mumbai Rains: भारी बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, 2 लोकल ट्रेनों से 500 लोगों को बचाया गया, रेड अलर्ट घोषित

 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफा, आर्टिकल 370 हटाए जाने का एक साल पूरा

11:04 AM (IST)  •  07 Aug 2020

जलजमाव को लेकर स्थानीय लोगों ने मुंबई मेट्रो और कोस्टल रोड कार्यों के संयुक्त प्रभावों के लिए इसे जिम्मेदार ठहराया है, हालांकि अधिकारियों ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
10:31 AM (IST)  •  07 Aug 2020

बीते दिनों में दक्षिण मुंबई के उन इलाकों में भी पहली बार बाढ़ देखी गई, जो 26 जुलाई 2005 के भीषण बाढ़ के दौरान बच गए थे.इनमें चर्चगेट, कोलाबा, मरीन लाइन्स, मरीन ड्राइव, कलबादेवी के कुछ संकीर्ण हिस्से, डोंगरी, मोहम्मद अली रोड, बाइकुला, मझगांव, ग्रांट रोड, चरनी रोड, मुंबई सेंट्रल, इसके अलावा दादर, परेल, सायन, माटुंगा, किंग्स सर्कल, वडाला, कुर्ला और कई उपनगरीय इलाके शामिल हैं.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget