एक्सप्लोरर

मुलाकात खत्म, अखिलेश को सभी अधिकार देने को तैयार, लेकिन पार्टी अध्यक्ष पर अड़े मुलायम

नई दिल्ली: यूपी में समाजवादी झगड़ा जारी है हालांकि मुलायम ने अखिलेश को सीएम का उम्मीदवार बताकर कुछ नरम पड़े हैं लेकिन साइकिल चुनाव चिन्ह का सस्पेंस बरकरार है. मुलायम और अखिलेश के बीच डेढ़ घंटे मुकालात चली है.

LIVE UPDATE:

# चुनाव आयोग ने सुनवाई के लिए समाजवादी पार्टी के दोनों गुटों को बुलाया, 13 जनवरी की तारीख तय की

# सूत्रों के मुताबिक मुलायम बेटे अखिलेश को टिकट बांटने का अधिकार भी देने को तैयार हैं

# मुलायम सिंह बेटे अखिलेश को सभी इख्तियार देने को तैयार हैं, लेकिन पार्टी अध्यक्ष के सवाल पर अड़े गए

# मुलायम और अखिलेश की मुलाकात खत्म हो गई है, डेढ़ घंटे चली मुलाकात

# समाजवादी पार्टी में सुलह की एक और कोशिश, पिता मुलायम से मिले सीएम अखिलेश

# अखिलेश पिता मुलायम के आवास पहुंचे, दोनों के बीच बैठक जारी

चुनाव आयोग ने भेजा दोनों गुटों को दस्तावेज

इसी बीच  चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी के दोनों खेमे को एक दूसरे के दस्तावेज़ भेजे हैं. मुलायम यादव खेमे को अखिलेश यादव खेमे का दस्तावेज़ और हलफ़नामा भेजा गया है और अखिलेश खेमे को मुलायम सिंह यादव खेमे के दस्तावेज़ भेजे गए हैं. दोनों खेमे को एक दूसरे के दस्तावेज़ों और दावों पर जवाब देने को कहा गया है.

पार्टी टूटने का सवाल नहीं, अखिलेश होंगे सीएम उम्मीदवार- मुलायम

समाजवादी पार्टी में पिछले कई दिनों से जारी घमासान के बीच कल मुलायम सिंह यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 'यूपी चुनाव के बाद अखिलेश सूबे की सीएम होंगे. पार्टी टूटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 'पार्टी के टूटने का सवाल ही नहीं है, हम सब एक हैं और हम जल्द ही चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे.'

कल अखिलेश गुट पहुंचा था चुनाव आयोग

आपको बता दें कि अखिलेश और मुलायम गुट चुनाव चिह्न के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटा चुके हैं. इसी संदर्भ में शनिवार को अखिलेश गुट की तरफ से रामगोपाल यादव ने अखिलेश के समर्थन की दावेदारी पेश करते हुए हलफनामा दायर किया था. उन्होंने दावा किया था कि ज्यादातर लोग अखिलेश के समर्थन में हैं. पार्टी के नाम और चिह्न पर दावे के लिए उन्होंने चुनाव आयोग को 1.5 लाख पन्नों के दस्तावेज 7 गत्तों में सौंपे थे.

मुलाकात खत्म, अखिलेश को सभी अधिकार देने को तैयार, लेकिन पार्टी अध्यक्ष पर अड़े मुलायम

इससे पहले चुनाव आयोग ने अखिलेश और मुलायम गुट को पार्टी के नाम और चिह्न पर दावेदारी संबंधित सबूतों को जमा करने के लिए 9 जनवरी तक का समय दिया था.

अगर चुनाव आयोग 17 जनवरी तक किसी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच पाता है तो ऐसी स्थिति में साइकल चुनाव चिह्न को फ्रीज हो सकता है. इसके बाद अखिलेश और मुलायम खेमों को अलग-अलग चिह्न आवंटित किए जाएंगे और वे फिर इनपर चुनाव लड़ सकेंगे.

सोमवार को अखिलेश यादव गुट ने जहां पार्टी के चुनाव चिन्ह पर जल्द निर्णय की मांग की वहीं मुलायम सिंह यादव ने इस बात पर जोर दिया है कि वह अभी भी पार्टी के अध्यक्ष हैं और उनके अपने बेटे के साथ कोई मतभेद नहीं हैं.

रामगोपाल के लिए राज्यसभा के सभापति को चिट्ठी

साथ ही, मुलायम ने राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी से आग्रह किया है कि उनके चचेरे भाई रामगोपाल यादव को 30 दिसम्बर को पार्टी से निकाले जाने के मद्देनजर उनको राज्यसभा में पार्टी नेता पद से हटा दिया जाए. वहीं रामगोपाल भी सोमवार को चुनाव आयोग पहुंचकर आग्रह किया कि वह पार्टी के विवादास्पद चिह्न साइकिल पर जल्द निर्णय करे क्योंकि यूपी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुआ इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुआ इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget