एक्सप्लोरर

यहां पढ़ें : नये साल पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दिये शानदार गिफ्ट

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी बजट से पहले ही मिनी बजट पेश कर दिया है. पीएम ने नये साल के पूर्व संध्या पर देशवासियों के लिए गिफ्ट का पिटारा खोल दिया है. गरीब, निम्न मध्यम वर्ग, और मध्यम वर्ग के लोग घर खरीद सकें इसको लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. किसानों, गर्भवती महिलाओं को लेकर कई अहम ऐलान हुआ जो आम तौर पर बजट का हिस्सा होता है. आपको बता दें अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरों में गरीब और मध्यम वर्ग को नए घर देने के लिए दो नई स्कीमें बनाई गई हैं. 2017 में घर बनाने के लिए 9 लाख रुपए तक के कर्ज पर ब्याज में 4 प्रतिशत की छूट और 12 लाख रुपए तक के कर्ज पर ब्याज में 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी. गांव में घर के लिए सरकार ने 2 लाख रुपए तक के कर्ज के लिए ब्याज में 3% तक की छूट देने का ऐलान किया है. गर्भवर्ती महिलाओं के लिए सरकार का बड़ा ऐलान. गर्भवती महिलाओं के खाते में सरकार 6 हजार रुपए डालेगी. वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.5 लाख रुपए तक की राशि पर 10 साल तक के लिए सालाना 8 प्रतिशत का ब्याज़ दर सुरक्षित की जाएगी. मोदी सरकार ने किसानों के लिए भी कई ऐलान किए. अगले तीन महीने में 3 करोड़ किसान क्रेडिट कार्डों को RUPAY कार्ड में बदले जानें की योजना है. LIVE UPDATE: -हमारे देश में डिजिटल लेन-देन को लेकर काफी सकारात्मक माहौल दिख रहा है-पीएम मोदी -सत्य का आग्रह संपूर्ण सफलता की गारंटी है-पीएम मोदी -आज महात्मा गांधी नहीं हैं लेकिन उनके आदर्शों के साथ अगर हम आगे बढ़ते रहेंगे तो कोई कठिनाई नहीं होगी-पीएम मोदी -डिजिटल पेमेंट के लिए BHIM लॉन्च किया गया-पीएम मोदी -गर्भवती महिलाओं के लिए 6 हजार की मदद, पैसा सीधे खाते में-पीएम मोदी -वरिष्ठ नागरिक-10 साल के लिए खाते में पैसे पर 8 प्रतिशत ब्याज-पीएम मोदी कारोबारियों के लिए छोटे कारोबारियों के 2 करोड़ तक के कर्ज की गारंटी सरकार लेगी-पीएम मोदी किसानों के लिए पीएम का ऐलान रवि की बुआई  में 6 प्रतिशत की बृद्धि डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव सेंट्रल बैंक और प्राइमरी सोसायटी से जिन किसानों ने खरीफ और रबी की बुवाई के लिए कर्ज लिया था उस कर्ज के 60 दिन का ब्याज सरकार वहन करेगी और किसानों के खातों में ट्रांसफर करेगी: पीएम मोदी अगले 3 महीने में 3 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड को RUPAY कार्ड में बदले जाएंगे गरीब और मध्यम वर्ग के लिए विशेष -गांव में घर के लिए सरकार ने 2 लाख रुपए तक के कर्ज के लिए ब्याज में 3% तक की छूट देने का ऐलान किया है-पीएम मोदी -घर बनाने के लिए 12 लाख के कर्ज पर ब्याज में 3 प्रतिशत की छूट -2017 में घर बनाने के लिए 9 लाख के कर्ज पर ब्याज में चार प्रतिशत की छूट -घर बनाने के लिए दो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो स्कीम-पीएम मोदी ................................................ -नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था के बाहर से जो बाहर धन था वह बैंक में आ गया-पीएम मोदी -कुछ बैंक कर्मचारियों ने गंभीर अपराध किये हैं-पीएम मोदी -अगर हम जागरुक रहें तो हम अपने बच्चों को हिंसा और अत्याचार के रास्ते पर जाने से रोक पाएंगे. -लोगों की आय ज्यादा है वे सही नहीं बताते हैं-पीएम मोदी -ये सरकार सज्जनों की मित्र है, दुर्जनों को सही रास्ते पर लाने के लिए उपयु्क्त वातारण बनाना है-पीएम मोदी -नोटबंदी के बाद ये चर्चा बेहद स्वाभाविक है कि अब बेईमानों का क्या होगा, उनको क्या सजा मिलेगी-पीएम -हमारी अर्थव्यस्था में बड़े नोट मंहगाई, काला बाजारी बढ़ा रहे थे, देश में पैरलल इकॉनमी चल रही थी-पीएम मोदी -बड़े नोट से महंगाई बढ़ रही थी-पीएम मोदी -ये इतिहास की ऐसी मिसाल है जिसमे सरकार और जनता बुराई से लड़ने के लिए कंधे से कंधा मिला कर लड़ रहे हैं -एक बात मैंने अनुभव की कि आपने मुझे अपना मानकर अपनी बात कही और आपका ये प्यार आशीर्वाद की तरह है- -देशवासियों ने जो कष्ट झेला है, वो भारत के भविष्य के लिए मिसाल है -दिवाली के बाद की घटना से ये साबित हो चुका है कि देशवासी इस घुटन से बाहर आना चाहते हैं-पीएम मोदी -पहले ईमानदार घुटन महसूस करते थे-पीएम -कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं है हमारी... इसे लोगों ने जीकर दिखाया-पीएम मोदी -देश ऐतिहासिक शुद्धि का गवाह बना, लोगों ने धैर्य से काम लिया-पीएम मोदी -पीएम मोदी के संबोधन में महज 10 मिनट बाकी राष्ट्र के नाम संदेश में क्या कह सकते हैं मोदी ? एबीपी न्यूज को सूत्रों से जो पता चला है उसके मुताबिक 1. नोटबंदी से क्या मिला इसका ब्यौरा दे सकते हैं 2. बेनामी संपत्तियों के खिलाफ कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं 3. किसानों के लिए बड़े एलान, कर्ज माफी नहीं 4. जनधन खातों में काला धन जमा होने पर एलान 5. दलितों-पिछड़ों के लिए बड़ा एलान संभव 6. व्यापार-उद्योग जगत को राहत देने की कोशिश कर सकते हैं पिछले कुछ सप्ताह में अपनी जनसभाओं में प्रधानमंत्री सरकार के फैसले के बाद हुई परेशानी को सहन करने की अपील जनता से करते रहे हैं. वह कहते रहे हैं कि 50 दिन की अवधि पूरी हो जाने के बाद यह परेशानी धीरे-धीरे दूर होनी शुरू हो जाएगी. राष्ट्र के नाम संदेश से पहले बड़ा सवाल यही है कि क्या नोटबंदी के बाद देश के अच्छे दिन आएंगे ? बहरहाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे. जिसमें उम्मीद की जा रही है कि वे चलन से बाहर हो चुके नोटों को जमा कराने के 50 दिन पूरे होने के बाद आगे का खाका पेश करेंगे. प्रधानमंत्री का संबोधन शाम 7.30 बजे के बाद हो सकता है. प्रधानमंत्री अपने संबोधन में नोटबंदी के बाद के रोडमैप के बारे में बोल सकते हैं. वह नोटबंदी के बाद से एक बड़ी समस्या बने रहे नकदी के प्रवाह को सुगम बनाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी खासतौर पर बोल सकते हैं. यह राष्ट्र के नाम उनका दूसरा संबोधन होगा. इससे पहले आठ नवंबर को अपने पहले संबोधन में उन्होंने 500 और 1000 के पुराने नोटों का प्रचलन बंद करने की घोषणा की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
'कभी बर्फ से हुई थी व्यापार की शुरुआत...', भारत-US संबंधों पर बोले एस. जयशंकर
'कभी बर्फ से हुई थी व्यापार की शुरुआत...', भारत-US संबंधों पर बोले एस. जयशंकर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget