एक्सप्लोरर

PM मोदी ने किया 'रो-रो' फेरी सेवा का उद्घाटन, बोले- गुजरात को मिला अनमोल उपहार

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होना है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर गुजरात दौरे पर हैं, जो इस महीने उनका तीसरा गुजरात दौरा है. पीएम आज ने आज सौराष्ट्र और दक्ष‍िण गुजरात के घोघा और दाहेज के बीच ‘फेरी सेवा’ की शुरुआत की. यह पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है.

भावनगर: गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होना है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर गुजरात दौरे पर हैं, जो इस महीने उनका तीसरा गुजरात दौरा है. पीएम आज ने आज सौराष्ट्र और दक्ष‍िण गुजरात के घोघा और दाहेज के बीच ‘फेरी सेवा’ की शुरुआत की. यह पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है.

    • मोदी ने कहा कि तकनीक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करके परेशानियों को दूर कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि मछुआरे दूर तक मछली पकड़ने जा सके इसके लिए सरकार योजना बना रही है. मछुआरों को आधुनिक तकनीक से मछली पकड़ने का तरीका भी सिखाया जा रहा है.
    • देश का इन्फ्रास्ट्रक्चर पिछले तीन सालों में सुधारा गया है. रेल, सड़क मार्गों को दुरुस्त किया जा रहा है.
    • पीएम मोदी ने कहा कि सागरमाला परियोजना के तहत तटीय ट्रांस्पोर्ट को बढ़ाने पर काम चल रहा है. इस योजना से एक करोड़ नौकरियां मिलेंगी.  आज गुजरात तेजी से विकास कर रहा है.
    • मोदी ने कहा कि भविष्य़ में फेरी सेवा को दूसरों शहरों से जोड़ने पर भी काम चल रहा है. समुद्र के जरिए विकास के नए रास्ते खोजे जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने समु्द्र के रास्ते विकास की अनदेखी की है.
    • पीएम मोदी ने कहा कि जिस सफर में लोगों को 7 से आठ घंटे लगते थे, अब वह एक घंटे में पूरा हो जाएगा. इससे करोड़ों गुजरातियों को लाभ मिलेगा और इस प्रॉजेक्ट से अहमदाबाद और भावनगर के बीच औद्योगिक विकास को एक नई मजबूती देगा.
    • पीएम मोदी ने कहा कि कोस्टल विकास योजना भी लेकर आएंगे, इसके लिए जापान से भी समझौता किया गया है.
    • पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार की वजह से इस सेवा में अड़चनें आईं. मैंने इस योजना का शिलान्यास साल 2012 में किया था. 
    • पीएम मोदी ने बताया कि एक फेरी अपने साथ 500 से ज्यादा लोग और 100 के करीब कार और ट्रक लेकर जा सकती है. इससे अर्थव्यवस्था को फायदा होगा.
    • मोदी ने कहा कि शोध के मुताबिक सामान को सड़क मार्ग से ले जाने में सवा रुपए लगता है. वहीं रेल मार्ग से एक रुपए और जल मार्ग से ले जाने में 20 से 25 पैसे लगते हैं.
    • पीएम मोदी ने कहा कि ये प्रोजेक्ट पिछली सरकार की वजह से रुका हुआ था. मैंने मुख्यमंत्री बनने के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरु कराया.
    • पीएम मोदी ने कहा कि यह प्रॉजेक्ट भारत में अपनी तरह का पहला प्रॉजेक्ट है. इस सेवा से लोगों के व्यापार में बढ़त मिलेगी और करोड़ो लोगों की जिंदगी आसान होगी. वे नज़दीक आ जाएंगे.
    • लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले दीपावली और भाईदूज की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने कहा कि घोघा की धरती से आज गुजरात को एक अनमोल उपहार मिला है.
    • 'रो-रो' फेरी सेवा का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर सौराष्ट्र-दक्ष‍िण गुजरात के बीच फेरी सेवा का उद्घाटन कर दिया है.
  • ड्रीम प्रोजेक्ट के उद्घाटन से पहले घोघा बंदरगाह पर लगे मंच पर पीएम नरेन्द्र मोदी का स्वागत समारोह.

PM मोदी ने किया 'रो-रो' फेरी सेवा का उद्घाटन, बोले- गुजरात को मिला अनमोल उपहार

  • अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के लिए घोघा बंदरगाह पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी
  • विजय रूपानी के साथ उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने भी किया पीएम का स्वागत.
  • पीएम नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने के लिए खुद गुजरात के सीएम विजय रूपानी भी मौजूद.
  • भावनगर पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी.

जानें क्या है पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट:

रोल ऑन, रोल ऑफ फेरी सेवा पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है. घोघा-दाहेज के बीचे शुरु होने वाली ये सेवा अपने आप में बेहद खास और अनोखी सेवा होगी, क्योंकि इसके शुरु होने से लगभग 300 किमी का सफर महज 32 किमी में सिमट कर रह जाएगा.

सौराष्ट्र के भावनगर से अगर दक्षिण गुजरात के सूरत तक का सफर करना हो तो 8-10 घंटे लग जाते थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से इस सेवा के उद्घाटन के बाद ये दूरी 50 मिनटों में पूरी की जा सकेगी.

दरअसल सौराष्ट्र के अमरेली, राजकोट और भावनगर से कई व्यापारी सूरत और दक्षिण गुजरात के बाकी शहरों में बसे हैं. दूरी को कम करने वाले घोघा-दहेज रो-रो फेरी सर्विस का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकापर्ण करने वाले हैं. पहली पैसेंजर फेरी बोट घोघा से समुद्री रास्ते दक्षिण गुजरात में दहेज तक जाएगी. जिसमे स्वयं पीएम भी मौजूद रहेंगे.

गौरतलब है कि पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तभी उन्होंने यह सपना देखा था. पीएम की सोच यह थी कि जो व्यापारी भावनगर अमरेली से सूरत व्यापार करने जाते हैं, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वैसे में अगर इस तरह की बोट सेवा उपलब्ध हो जाती है, तो पैसेंजर को दिक्कतों का कम सामना करना पड़ेगा. इससे वो सुबह जाकर शाम को वापस आ सकते हैं. PM मोदी ने किया 'रो-रो' फेरी सेवा का उद्घाटन, बोले- गुजरात को मिला अनमोल उपहार रो-रो फेरी सर्विस में जो बोट रहेगी, उसमें 100 बड़े वाहनों की ढुलाई और करीब 500 लोगों की यात्रा एक साथ होगी, लेकिन फिलहाल इस प्रोजेक्ट का एक ही फेज पूरा हुआ है. जिसमें केवल पैसेंजर्स के लिए सुविधा शुरू होगी. हालांकि, इंडिगो सीवेस के चेयरमैन चेतन कांट्रेक्टर कहना है कि फिलहाल उनके पास केवल एक ही फेरी है. जो दिन में 2 से 3 बार सर्विस देगी. जल्द 3-4 फेरी और शामिल होगी. प्रति व्यक्ति 600 रुपये लगेंगे. फेरी के किराए की यह दर बस सुविधा से सस्ती होगी.

भावनगर के घोघा से भरूच के दहेज के बीच अगर सड़क के रास्ते कोई यात्रा करे तो 310 किमी की दूरी होती है, लेकिन समुद्र के रास्ते यह दूरी सिर्फ 17 नॉटिकल माइल्स यानी 32 किमी की हो जाएगी. यानी केवल 50 मिनट में 7-8 घंटों की दूरी पूरी होगी. जिससे समय तो बचेगा और पेट्रोल भी बचेगा. साथ ही सड़क हादसो में भी काफी कमी आएगी.

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का कहना है कि इस प्रोजेक्ट का दूसरा फेज जनवरी 2018 में शुरू होगा जिसके तहत बड़े वाहन के साथ-साथ 500 से ज्यादा यात्री एक ही फेरी में आ जाया करेंगे. फिलहाल फेज-1 की फेरी में 250 पैसेंजर ही आ सकेंगे. PM मोदी ने किया 'रो-रो' फेरी सेवा का उद्घाटन, बोले- गुजरात को मिला अनमोल उपहार हालांकि, चुनाव से पहले इस सेवा को शुरू करने के पीछे भी बीजेपी की रणनीति साफ देखी जा रही है. दरअसल सौराष्ट्र के कई पाटीदार दक्षिण गुजरात में बसे है और व्यापार के लिहाज से भी ये सेवा उन्हें बड़ी सौगात देगी. साफ है चुनाव से पहले एक तरह से बीजेपी उन्हें लुभाने की कोशिश कर रही है. हालांकि बीजेपी ने इसे राजनीति से अलग कर सौराष्ट्र का विकास करार दिया है.

घोघा टर्मिनल पूरी तरह कार्यरत होने के बाद गुजरात सरकार इसे घोघा से मुंबई और घोघा से हजीरा तक फेरी सर्विस चलाने का प्लानिंग कर रही है. ये पूरा प्रोजेक्ट गुजरात मेरिटाटम बोर्ड के जरिए तैयार हुआ है. फिलहाल इस फेरी सर्विस का किराया 600 रुपया रखा गया है जिसके बाद में भावनगर से पिकप प्वाइंट, प्री-बुकिंग, ऑनलाइन बुकिंग को भी शुरू किया जाएगा.

प्रधानमंत्री घोघा से दहेज तक की रो-रो फेरी सर्विस के जरिए यात्रा भी करेंगे. इसके बाद वह दहेज से वडोदरा हेलिकॉप्टर से जाएंगे. जहां पर पीएम का एक रोड शो भी होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
Explained: भारत के पहाड़ी शहरों पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
भारत के पहाड़ी शहरों पर कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget