एक्सप्लोरर

BRICS: जिनपिंग बोले- 'हम पांचों देश विकास में समान स्टेज पर'

आतंकवाद के मुद्दे पर चीन पाकिस्तान का साथ देता रहा है , नजर इस बात पर भी है कि उत्तर कोरिया में हाइड्रोजन बम के परीक्षण को लेकर इस बैठक में क्या बात होती है.

शियामेन: चीन के शहर शियामेन में ब्रिक्स देशों की बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक के लिए ब्रिक्स के सभी नेता शियामेन में मौजूद हैं.  डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच हुई तनातनी के बाद चीन में हो रही ये बैठक अहम है, इस बैठक में आतंकवाद के मुद्दे पर भी बातचीत होने की उम्मीद है.

BRICKS SUMMIT 2017 LIVE UPDATES-

    • पीएम मोदी ने इस सम्मेलन में विकासशील देशों की सरकारी और निजी इकाइयों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए ब्रिक्स रेटिंग एजेंसी के जल्द गठन पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘’हम गरीबी के उन्मूलन के लिए, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कौशल, खाद्य सुरक्षा, लैंगिक समानता, ऊर्जा और शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में हैं.’’
    • चीन के शियामेन शहर में ब्रिक्स सम्मेलन शुरु हो गया है. इस सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि हम पांचों देश (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) विकास में समान स्टेज पर हैं. उन्होंने कहा कि हमें सभी समस्याएं मिलजुलकर निपटानी होंगी.
    • पीएम मोदी नौवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के शियामेन शहर पहुंच गए हैं. यहां वह 5 सितंबर तक रहेंगे.
 
  • चीन की ओर से आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान आया है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि हमें आतंकवाद के कारणों पर गौर करने की जरुरत है. जिनपिंग ने कहा है, ''मुझे भरोसा है कि अगर हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को उसके समग्र रूप में देखेंगे और उसके लक्षणों के साथ ही साथ बुनियादी कारणों पर भी ध्यान देंगे तो आतंकियों को कहीं भी छिपने की जगह नहीं मिलेगी.''
किन-किन मुद्दों पर हो सकती है बात
  • इस सम्मेलन में सबकी निगाह भारत और चीन के राष्ट्रपति की मुलाकात पर टिकी होगी.  बातचीत का सबसे बड़ा मुद्दा यह हो सकता है कि डोकलाम जैसी स्थिति आगे उत्पन्न न हो क्योंकि पूरे विश्व की निगाहें इस मुद्दे पर थीं.
  • भारत की ओर से आतंकवाद के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई जा सकती है, क्योंकि सभी देश इससे पीड़ित हैं और पांचों देश इस बात के पक्ष में हैं वहीं, भारत चीन के सबसे भरोसेमंद देश पाकिस्तान पर अपने देश में आतंक फ़ैलाने की बात भी कहता रहा है.
  • ब्रिक्स में सीमा और सुरक्षा मामलों के अलावा व्यापार घाटे पर भी दोनों देशों के बीच चर्चा हो सकती है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों देशों के बीच सहमति बनने पर भी उम्मीद की जा रही है. हमेशा देखा गया है कि न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप का मुद्दा हो या मसूद अज़हर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करवाना हो या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता का मुद्दा हो. हर बार चीन ने इन सभी मामलों में अड़ंगा लगाया है.
  • साथ ही उत्तर कोरिया द्वारा हाइड्रोजन बम के परीक्षण से कोरियन पेनिनसुला में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. ब्रिक्स में उस पर भी चर्चा होने की संभावना है.
क्या है ब्रिक्स ? ब्रिक्स दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों का संगठन है. ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका इसके सदस्य हैं. दुनिया की करीब तैंतालिस फीसदी आबादी इन्हीं पांच देशों में रहती है. ब्रिक्स का आठवां शिखर सम्मेलन गोवा में हुआ था, जिसकी अध्यक्षता भारत ने की थी. गोवा शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को घेरने की भारत की रणनीति काफी सफल रही थी और चीन में भी ये मुद्दा उठाए जाने के आसार हैं. ब्रिक्स का पूरा कार्यक्रम  सुबह 09.55- स्वागत समारोह और फोटो ऑप सुबह 11.10- दोपहर 12.10- ब्रिक्स सम्मेलन दोपहर 12.15- रूस के साथ द्विपक्षीय वार्ता शाम 04.00- ब्राज़िल के साथ द्विपक्षीय वार्ता शाम 05.00- ब्रिक्स सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन शाम 05. 25- ब्रिक्स नेताओं की ब्रिक्स व्यापार काउंसिल के साथ बातचीत शाम 06.00- दस्तावेज हस्ताक्षर किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget