एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला, जानिए- सेना के कैंप पर कब-कब हुए बड़े हमले

इस धमाके में 18 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए और 35 से ज्यादा जवान घायल हो गए हैं. सुरक्षाकर्मियों के कैंप पर हमले का यह पहला मौका नहीं है. इससे पहले भी कई बार सेना के कैंप को निशाना बनाया गया है. आइए जानते हैं कब-कब सेना कैम्प पर आतंकवादी हमला हुआ है.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. पुलवामा में अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने हमला किया. इस धमाके में 18 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए और 35 से ज्यादा जवान घायल हो गए हैं. सुरक्षाकर्मियों के कैंप पर हमले का यह पहला मौका नहीं है. इससे पहले भी कई बार सेना के कैंप को निशाना बनाया गया है. आइए जानते हैं कब-कब सेना कैम्प पर आतंकवादी हमला हुआ है.

1-18 सितम्बर 2016 - उरी के सेना कैम्प पर आतंकवादी हमला

2016 में उरी में सेना के कैंप पर हमला हुआ था. यह हमला जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर हुआ. इसमें भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे. सैन्य बलों की कार्रवाई में सभी चार आतंकी मारे गए. यह भारतीय सेना पर किया गया, लगभग 20 सालों में सबसे बड़ा हमला था.

इस हमले में हमलावरों द्वारा निहत्थे और सोते हुए जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी ताकि ज्यादा से ज्यादा जवानों को मारा जा सके. इसका बदला लेने के लिए भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक किया.

29 नवम्बर 2016 – जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आर्मी कैंप पर हमला

29 नवम्बर 2016 को जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आर्मी कैंप पर आंतकियों का बड़ा हमला हुआ. इस हमले में 3 आतंकी मारे गए, सेना के 7 जवान शहीद हुए. इस हमले में हमलावर आतंकी पुलिस के ड्रेस में आए थे.

27 अप्रैल 2017 – कुपवाड़ा के पंजगाम में सेना के कैंप पर आतंकी हमला

27 अप्रैल 2017 को कुपवाड़ा के पंजगाम में सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 2 आतंकी मारे गए जबकि भारतीय सेना के 3 जवान शहीद हो गए.

5 जून 2017 – बांदीपुरा के सुंबल में CRPF कैंप पर आतंकी हमला

5 जून 2017 को बांदीपुरा के सुंबल में CRPF कैंप पर आतंकी हमला हुआ था. इसमें सेना ने चार आतंकियों को किया ढेर कर दिया था.

26 अगस्त 2017 - पुलवामा पुलिस लाईन में आतंकी हमला

26 अगस्त 201 को पुलवामा पुलिस लाईन में आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 8 जवान शहीद, हो गए थे जबकि 3 आतंकियों के ढेर कर दिया गया था. 10-11 फरवरी 2018 को सुंजवां सेना कैंप आतंकी पर हमला हुआ जिसमें 3 आतंकवादी मारे गए और 6 जवान शहीद हो गए.

2019 में अब तक 28 आतंकी मारे गए

2019 में अब तक 28 आतंकी मारे गए जबकि 3 सुरक्षाबल के जवान शहीद हुए हैं. वहीं 2014 से अब तक 866 आतंकी मारे जा चुके हैं. पिछले साल की बात करें तो
  • 2018 में कुल 614 आतंकी घटनाएं हुई.
  • 2018 में 91 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए
  • 2018 में 257 आतंकी मारे गए
  • 2017 में 213 आतंकी मारे गए थें जबकि सुरक्षा बल के 80 जवान शहीद हुए थें.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget