दिल्ली में पड़ती रहेंगी रिमझिम फुहारें, 19 अगस्त तक बारिश की संभावना
बारिश ने राजधानी का मौसम सुहाना कर दिया है. जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं बारिश अपने साथ कई चुनौतियां भी लेकर आई है.

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली बारिश से सराबोर है. मौसम विभाग के मुताबिक 19 अगस्त तक राजधानी में बारिश होती रहेगी. स्वतंत्रता दिवस यानि आज से लेकर 17 अगस्त तक छूट पुट वहीं 18 और 19 अगस्त को भी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार मानसून की अक्षरेखा दिल्ली-एनसीआर के करीब बनी हुई है. इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण है. अरब सागर से उठी दक्षिण-पूर्वी हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं से आर्द्रता बनी है.
अगस्त में अब तक की सबसे कम बारिश दिल्ली वालों को पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. जिस तरह हर साल मानसून में दिल्ली वालों को बारिश का आनंद लेने का मौक़ा मिलता है वहीं इस साल अगस्त में 72 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई, जो 10 सालों में सबसे कम है. दिल्ली में पिछले साल अगस्त के पहले 12 दिन में 37.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.
इस हफ्ते राजधानी में हुई बारिश के कारण अलग-अलग नजारे भी दिखे. दिल्ली के सबसे व्यस्त चौराहे ITO पर भारी बारिश के कारण ट्रैफिक धीमा हो गया और फिर लंबा जाम लग गया. वहीं दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जाकिर नगर इलाके में अंडरपास में पानी भर जाने के कारण एक बस आधी डूब गई. इसके कारण लोगों ने मिलकर गाड़ी को धक्का दिया और पानी से बाहर निकाला.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करेगी दिल्ली सरकार Independence day: लाल किले पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनेगा आजादी का जश्न, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएंSource: IOCL



























