एक्सप्लोरर

लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ने रचा इतिहास, विमानवाहक युद्धपोत की तरह महज 100 मीटर में की अरेस्टेड लैंडिंग

जल्द ही तेजस को भरातीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य पर फ्लाइट टेस्ट कराया जाएगा. तेजस अगर इसमें खरा उतरा तो भारत उन चुनिंदा देशों कई श्रेणी में शामिल हो जायेगा जो एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात करने वाले फाइटर जेट का निर्माण करते हैं.

नई दिल्ली: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस अब समंदर की सीमाओं की सुरक्षा करने के लिए भी तैयार है. तेजस के 'नेवल-वर्जन' ने आज गोवा बेस पर एयरक्राफ्ट कैरियर से अपने ऑपरेशन्स को अंजाम देने की दिशा में एक अहम फ्लाईट टेस्ट पूरा कर लिया है. लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानी एलसीए (नेवी) ने विमानवाहक युद्धपोत की तरह ही महज 100 मीटर में 'अरेस्टेड-लैंडिग' (नियंत्रण लैंडिंग) कर इतिहास रच दिया है.

इस टेस्ट के बाद जल्द ही तेजस को भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य पर फ्लाइट टेस्ट कराया जाएगा. अगर तेजस इस टेस्ट में खरा उतरा तो भारत उन चुनिंदा देशों कई श्रेणी में शामिल हो जायेगा जो एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात करने वाले फाइटर जेट का निर्माण करते हैं. अभी तक ये रिकॉर्ड अमेरिका, रूस और फ्रांस जैसे चुनिंदा देशों के पास है.

बता दें कि एयरक्राफ्ट कैरियर का रनवे मात्र 200 मीटर का होता है. ‌ऐसे में उसपर तैनात लड़ाकू विमान को 200 मीटर में ही टेकऑफ या उड़ान भरनी होती है, जबकि लैंडिग कि लिए मात्र 100 मीटर का ही रनवे मिल पाता है. सुपरसोनिक स्पीड से उड़ने वाले फाइटर जेट को लैंड कराने के लिए उसमें लगे एक खास हुक को रनवे पर लगी एक खास स्टील की रस्सी में फंसाकर रोकना होता है ('अरेस्टेड‌ लैंडिग"). इसीलिए ये एक जटिल प्रक्रिया होती है और इसके लिए खास तरह के लड़ाकू विमानों का निर्माण करना होता है.

लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ने रचा इतिहास, विमानवाहक युद्धपोत की तरह महज 100 मीटर में की अरेस्टेड लैंडिंग

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, गोवा के समुद्रतट स्थित भारतीय नौसेना के नेवल बेस, आईएनएस हंस पर इस तरह के लैंडिग कई ट्रायल और टेस्ट के लिए सिम्युलेशन रनवे है जहां पर ये सफल परीक्षण हुआ. आज के परीक्षण ने डेक पर सुरक्षित उतारे जा सकने वाले हल्के लड़ाकू विमान के मामले में भारत को विश्व‍ के नक्शे पर स्थापित कर दिया है. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, "आज का दिन भारतीय नौसेना के एविएशन के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन है."

अभी तक आईएनएस विक्रमादित्य पर रूसी फाइटर जेट और मिग29 के तैनात हैं लेकिन आज के टेस्ट के बाद निकट भविष्य में विक्रमादित्य पर एलसीए (नेवी) के तैनात होने का रास्ता खुल गया है. आज के सफल परीक्षण को चीफ टेस्टिंग पायलट और एयर कोमोडोर जे ए मावलंकर ने अंजाम दिया. हालांकि ये टूइन पायलट ट्रेनर एयरक्राफ्ट था लेकिन इसे मावलंकर ने अकेले लैंड कराया. इस दौरान डीआरडीओ, एरोनोटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए), भारतीय नौसेना और एचएएल के अधिकारी मौजूद थे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज की सफलता के लिए एडीए, एचएएल, डीआरडीओ और भारतीय वायु सेना को बधाई दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
CJP प्रोटेस्ट: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी बोले- ‘मुझे उम्मीद है कि...’
CJP प्रोटेस्ट: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी बोले- ‘मुझे उम्मीद है कि...’

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget