एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री जनधन खाता खुलवाना क्यों है फायदेमंद? जानें PMJDY के बारे में सारी जानकारी

प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खोले गए खातों में एक लाख करोड़ से ज्यादा की रकम जमा है. अगस्त 2020 तक देश में कुल 40.35 करोड़ खाते खुल चुके हैं

मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत जीरो बैलेंस पर बैंक खाते खोले जाते हैं. योजना का मकसद समाज के उस हिस्से को जोड़ने का है, जो आर्थिक तंगी के चलते बैंकों में खाते नहीं खोल पाते. साथ ही इसका मकसद सरकार की योजनाओं के तहत दिए जाने वाले अनुदान की राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचाना भी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद अपने पहले (2014) स्वतंत्रता दिवस संबोधन पर देश के नाम दिए संदेश में प्रधानमंत्री जन-धन योजना की घोषणा की थी. इस योजना के तहत खोले गए खातों में एक लाख करोड़ से ज्यादा की रकम जमा है. अगस्त 2020 तक देश में कुल 40.35 करोड़ खाते खुल चुके हैं, जबकि पिछले साल अगस्त 2019 तक यह आंकड़ा 36.79 करोड़ था. 63 प्रतिशत बैंक खाते गांवों में खुले हैं. सबसे ज्यादा 55.2 फीसदी खाते महिलाओं के हैं. इस योजना के तहत दो लाख रुपये की निशुल्क दुर्घटना बीमा के साथ डेबिट कार्ड भी जारी किए गए हैं.

कैसे खुलवाएं जनधन खाता? अगर आप नया जनधन खाता खुलवाना चाहते हैं तो नजदीकी बैंक में जाकर आसानी से खाता खुलवा सकते हैं. इसके लिए आपको बैंक में एक फॉर्म भरना होगा. उसमें अपनी पर्सनल जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, बैंक ब्रांच का नाम, आवेदक का पता, नॉमिनी, व्यवसाय/रोजगार और सालाना आय, आश्रितों की संख्या, एसएसए कोड या वार्ड नंबर, विलेज कोड या टाउन कोड भरनी होगी.

अगर आपका कोई पुराना बैंक खाता है तो आप उसे भी बड़ी आसानी से जनधन खाते में बदलवा सकते हैं. इसके लिए आपको बैंक ब्रांच में जाकर रुपये कार्ड के लिए आवेदन करना होगा और एक फॉर्म भरना होगा. इसके बाद आपका बैंक अकाउंट जनधन योजना में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

क्या हैं फायदे और शर्तें जनधन खाता के कई फायदे भी हैं. जनधन खाता है तो आप ओवरड्रॉफ्ट के जरिए अपने खाते से अतिरिक्त 10,000 रुपये तक निकाल सकते हैं. 2 लाख रुपये तक एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवर आपको मिलेगा. 30,000 रुपये तक का लाइफ कवर, जो खाता धारक की मृत्यु के बाद कुछ शर्तें पूरी करने पर मिलता है. रुपये डेबिट कार्ड की सुविधा दी जाती है जिससे आप खाते से पैसे निकलवा सकता है और खरीददारी भी कर सकते हैं.

जनधन के बाद आपका पीएम किसान और श्रमयोगी मानधन जैसी योजनाओं में पेंशन के लिए खाता खुल सकता है. बीमा, पेंशन प्रोडक्ट्स खरीदना आसान हो जाता है. देशभर में पैसों के ट्रांसफर की सुविधा आपको मिलती है. सरकारी योजनाओं का पैसा सीधा खाते में आ जाता है.

ये भी पढ़ें- PMSBY: हर महीने 1 रुपये देकर खरीदें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना स्कीम, दो लाख का इंश्योरेंज मिलेगा, जानें- स्कीम के बारे में सबकुछ

वरिष्ठ नागरिकों के लिए LIC की VPBY पेंशन बीमा योजना में क्या है खास, जानें सबकुछ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
CJP Protest LIVE: डेढ़ घंटे से PM आवास के बाहर धरने पर राहुल, आधे घंटे तक मान-मनौव्वल के बाद लौटे जितेन्द्र सिंह
LIVE: डेढ़ घंटे से PM आवास के बाहर धरने पर राहुल, आधे घंटे तक मान-मनौव्वल के बाद लौटे जितेन्द्र सिंह
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget