एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: LDF के उम्मीदवारों का एलान, मौजूदा 6 विधायकों और 6 सांसदों को मिला टिकट

2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी. एलडीएफ ने जिन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है उनमें दो महिलाएं और माकपा समर्थित दो निर्दलीय भी शामिल हैं.

तिरुवनंतपुरम: केरल में सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) आगामी लोकसभा चुनावों में छह मौजूदा सांसदों और इतने ही संख्या में मौजूदा विधायकों को चुनावी मैदान में उतारेगा. वाम मोर्चे में सबसे बड़ी साझेदार मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 16 उम्मीदवार उतारेगी जिनमें छह सांसद और चार विधायक होंगे वहीं दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) चार सीटों पर लड़ेगी और दो मौजूदा विधायक उतारेगी.

दो महिलाएं और माकपा समर्थित दो निर्दलीय भी शामिल

सत्तारूढ़ गठबंधन ने जिन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है उनमें दो महिलाएं और माकपा समर्थित दो निर्दलीय भी शामिल हैं. सभी सीटों का बंटवारा माकपा और भाकपा के बीच हो जाने से 10 सदस्यीय मजबूत एलडीएफ के अन्य सहयोगियों के पास कोई सीट नहीं बचती है.

माकपा के राज्य सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची को घोषणा करते हुए शनिवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव महत्त्वपूर्ण हैं और संसद में वामपंथी मोर्चे की ताकत को बढ़ाने के लिहाज से अपरिहार्य हैं.

2014 में राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी बीजेपी

कांग्रेस नीत यूडीएफ ने 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान 12 सीटों पर जीत हासिल की थी और माकपा नीत एलडीएफ ने आठ सीटों पर जबकि बीजेपी राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी. विपक्षी यूडीएफ और बीजेपी की ओर से अपने उम्मीदवारों की सूची की आधिकारिक घोषणा किया जाना अभी बाकी है.

यह भी पढ़ें-

गुजरातः तीन कांग्रेसी विधायकों ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी ने बनाया मंत्री

भगोड़ा नीरव मोदी ने लंदन में बनाई नई कंपनी, विजय माल्या से भी कई बार की मुलाकात- सूत्र

अगर 'नई सोच' वाला 'नया पाकिस्तान' है तो आतंकवाद के खिलाफ 'नया एक्शन' लें इमरान खान- भारत

आतंकवादियों के खिलाफ भरोसे लायक कार्रवाई नहीं कर रहा पाकिस्तान: विदेश मंत्रालय

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget