एक्सप्लोरर

बड़े होकर जरूर लूंगा बदला... जब काले हिरन के शिकार मामले में फंसे थे सलमान खान तब बस पांच साल का था लॉरेंस बिश्नोई

हिरन की चिंकारा प्रजाति को IUCN ने रेड लिस्ट में रखा है क्योंकि यह विलुप्त हो रही है. 2001 के डेटा के अनुसार थार रेगिस्तान इलाके में कुल 80 हजार चिंकारा हैं. 

'जब सलमान खान पर काले हिरन के शिकार का आरोप लगा, तब लॉरेंस बिश्नोई पांच साल का था. 25 साल उसने अपनी नाराजगी को पकड़ कर रखा और अब जब वह 30 साल का हो गया है तो उसके जीवन का मकसद काले हिरन की हत्या का बदला लेना है...', फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने सोमवार (14 अक्टूबर, 2024) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह पोस्ट लिखा था. 

लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 12 फरवरी, 1993 को हुआ था और जब सलमान खान का चिंकारा केस चर्चाओं में आया तब वब सिर्फ पांच साल का था. उस दौरान सलमान खान सूरज बड़जातिया की फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे. फिल्म की कुछ शूटिंग राजस्थान के जोधपुर में भी हुई थी. 27-28 सितंबर की रात को घोड़ा फार्म हाउस में चिंकारा का शिकार किया गया और इसका आरोप सलमान खान पर लगा. इसके बाद 1 अक्टूबर को फिर से कांकाणी गांव में काले हिरन का शिकार हुआ और वहां के कुछ स्थानीय लड़कों ने कहा कि शिकार करने वालों में सलमान खान शामिल थे.

बिश्नोई समाज की काले हिरन की पूजा करते हैं. उनकी मुख्य पहचान ही यही है कि वह पेड़-पौधों और जानवरों के संरक्षण के लिए काम करते हैं और उनकी पूजा करते हैं. बिश्नोई समाज गुरु जम्बेश्वर के बताए 29 सिद्धांतों को मानता है, जो पेड़-पौधों और पशुओं के संरक्षण की बात करते हैं. बिश्नोई समाज की अमृता देवी की कहानी भी काफी प्रचलित है, जिन्होंने खेजरली  पेड़ों को बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था और उनके साथ बिश्नोई समाज के 300 से ज्यादा लोगों ने अपनी गर्दन कटवा दी थी. 

चिंकारा हिरन की एक प्रजाति है. इसी प्रजाति के हिरन का सलमान खान ने शिकार किया था. हिरन की चिंकारा प्रजाति को इंटरनेशनल यूनियन फोर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) ने रेड लिस्ट में रखा है क्योंकि यह विलुप्ट हो रही है. आईसीयूएन के 2001 के डेटा के अनुसार थार रेगिस्तान इलाके में कुल 80 हजार चिंकारा हैं. 

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार काला हिरन शिकार मामले में सलमान खान के खिलाफ 4 अलग-अलग केस दर्ज हुए थे. भवाद में दो और घोड़ा फार्म्स में एक चिंकारा के शिकार के लिए दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए. एक केस कांकाणी में दो काले हिरन के शिकार के लिए और चौथा मामला लाइसेंस खत्म होने के बार भी रायफल और रिवॉल्वर रखने का था.

एक मामले में 12 अक्टूबर, 1998 को पहली बार सलमान खान की गिरफ्तारी हुई और पांच दिन बाद उन्हें रिहाई मिल गई. 17 फरवरी, 2006 को सीजेएम कोर्ट ने उन्हें दोषी करारे दे दिया और एक साल की सजा सुनाई. हालांकि, हाईकोर्ट ने उन्हें बेल दे दी. दूसरे मामले में 10 अप्रैल, 2006 को सलमान खान को सीजेएम कोर्ट ने दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई. उस वक्त उन्हें 6 दिन के लिए जेल में रहना पड़ा और फिर वह हाईकोर्ट से बरी हो गए. सेशन कोर्ट ने उनकी सजा बरकरार रखी और उन्हें 26 से 31 अगस्त, 2007 तक जेल में रहना पड़ा था.

तीसरा केस आर्म्स एक्ट का था, जिसमें सलमान खान पहले ही बरी हो गए थे. चौथे और आखिरी हिरन शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई. हालांकि, उन्हें 50 हजार रुपये के मुचलके साथ जमानत मिल गई.

यह भी पढ़ें:-
Jaishankar Pakistan Visit: ‘विदेश मंत्री बताएं पाकिस्तान में क्या करके आए हैं’, जयशंकर की यात्रा पर कांग्रेस का सवालSalman 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृहमंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम तक...'
'गृहमंत्री सदन में आएं', विपक्ष का हंगामा, गुस्से में बोले रिजिजू- 'वो सुबह से शाम तक यहीं'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
Parliament Monsoon Session Highlights: 'गृहमंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
'गृहमंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget