एक्सप्लोरर

पीएम मोदी-राहुल गांधी करेंगे नए चुनाव आयुक्त का चयन, 17 फरवरी को बैठक

देश के मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल 18 फरवरी 2025 को खत्म होने जा रहा है. नए चुनाव आयुक्त के चयन के लिए कानून मंत्रालय ने तीन सदस्यीय कमेटी की बैठक बुलाई है.

Chief Election Commissioner: कानून मंत्रालय की ओर से नये मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के चयन के लिए 17 फरवरी 2025 को तीन सदस्यीय कमेटी की बैठक बुलाई गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चयन कमेटी की बैठक में शामिल होंगे. मौजूदा CEC राजीव कुमार का कार्यकाल 18 फरवरी को खत्म हो रहा है.

2022 में हुई थी राजीव कुमार की नियुक्ति

मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम, 2023 के प्रावधानों को पहली बार सीईसी की नियुक्ति के लिए लागू किया जा रहा है. राजीव कुमार को मई 2022 में मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था. उनके नेतृत्व में चुनाव आयोग ने 2024 में लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक कराया. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में एक दशक से अधिक समय बाद शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव भी उनके नेतृत्व में हुए. 

बताया था रिटायरमेंट प्लान 

लोकसभा चुनाव के बाद इस साल महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और दिल्ली में विधानसभा चुनाव कराए गए. साल 2023 में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की देखरेख में कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव कराए गए थे. जनवरी 2025 में दिल्ली चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए राजीव कुमार ने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बताया था. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि 13-14 सालों से काम के चलते उन्हें समय नहीं मिल पाया. अब वह रिटायर होने के बाद चार-पांच महीनों के लिए हिमालय में जाएंगे और वहां एकांत में मेडिटेशन करेंगे.

राजीव कुमार के कार्यकाल के दौरान विपक्ष ने उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के कार्यकाल के दौरान कई विपक्षी नेताओं ने शिकायतें भी कीं. विपक्ष (खासकर कांग्रेस) ने चुनाव आयोग पर सत्तारूढ़ बीजेपी का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए ईवीएम पर सवाल उठाया था. मुख्य चुनाव आयुक्त ने बुधवार को कहा था कि चुनाव डेटा प्रणाली मजबूत है और इसमें कुछ भी गलत नहीं हो सकता है.

यह भी पढ़ें- सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने के लिए गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से मांगी मंजूरी, जानें क्यों भेजी रिक्वेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला
मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह को 'गद्दार' बताने वाले बयान पर राहुल गांधी की मुसीबत, दिल्ली में दर्ज हो गई शिकायत
प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह को 'गद्दार' बताने वाले बयान पर राहुल गांधी की मुसीबत, दिल्ली में दर्ज हो गई शिकायत
'उन खतरों से सतर्क, जो हमारी आंखों के सामने...', जम्मू कश्मीर में साजिशों पर क्या बोले LG मनोज सिन्हा
'उन खतरों से सतर्क, जो हमारी आंखों के सामने...', जम्मू कश्मीर में साजिशों पर क्या बोले LG मनोज सिन्हा
NEET पेपर लीक के खिलाफ NSUI का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
NEET पेपर लीक के खिलाफ NSUI का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Twisha Sharma Case: क्या खोलेगा दिशा केस का राज? | Breaking News | Justice For Twisha |
Modi Meloni | Rahul Gandhi on PM Modi: सरकार ने राहुल गांधी के बयान पर जताई कड़ी नाराजगी | Breaking
Trump Ultimatum | Iran-US War Update: यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन का चीन दौरा क्यों है बेहद अहम?
बेटी की मौत का सच जानना चाहता परिवार, कोर्ट से नहीं मिली राहत | Twisha Sharma Death Case | Breaking
Sansani | Crime News: दादा-दादी के हाथों से छीन कर मासूम को ले गए बदमाश |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका में सीक्रेट टॉक! तेहरान ने कहा- पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी, लेक‍िन...
ईरान-अमेरिका में सीक्रेट टॉक! तेहरान ने कहा- पाकिस्तान के जरिए बातचीत जारी, लेक‍िन...
दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज से, ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उतरे ड्राइवर्स
दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज से, ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उतरे ड्राइवर्स
ईरान में तबाही के बाद ट्रंप के टारगेट पर ये देश, तैनात कर दिया अमेरिकी युद्धपोत, बोले - 'उनकी नजरें...'
ईरान में तबाही के बाद ट्रंप के टारगेट पर ये देश, तैनात कर दिया युद्धपोत, बोले - 'उनकी नजरें...'
RICHEST CRICKETERS LIST: विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट
विराट कोहली ने अमीर क्रिकेटरों की सूची में धोनी को छोड़ा पीछे, जानिए नंबर 1 पर कौन, टॉप 5 की लिस्ट
Karuppu BO Day 6: सूर्या की 'करुप्पु' ने छठे दिन किया बड़ा कमाल, जड़ दिया शतक, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
सूर्या की 'करुप्पु' ने छठे दिन किया कमाल, जड़ दिया शतक, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
Heatwave In India: तप रहा आसमान, जल रही धरती...दिल्ली-पटना से जयपुर तक, देश के बड़े शहरों में आज कितना रहेगा पारा, जानें
तप रहा आसमान, जल रही धरती...दिल्ली-पटना से जयपुर तक, देश के बड़े शहरों में आज कितना रहेगा पारा, जानें
शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंचा स्टाफ, रेलवे की सेवा देख हैरान रह गए यात्री- वीडियो वायरल
शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंचा स्टाफ, रेलवे की सेवा देख हैरान रह गए यात्री- वीडियो वायरल
क्या एक साथ Wireless और Wired Charger से चार्ज हो सकता है फोन? यह बात जान ली तो नहीं होगा नुकसान
क्या Wireless और Wired Charger से एक साथ चार्ज हो सकता है फोन? यह बात जान ली तो नहीं होगा नुकसान
Embed widget