एक्सप्लोरर

मुसलमान नहीं देते BJP को वोट, फिर भी सरकार देती है उन्हें सम्मान: रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के एक बयान की वजह से आज सियासी तूफान खड़ा हो सकता है. उन्होंने कल एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें पता है कि मुस्लिम बीजेपी को वोट नहीं देते हैं. उनका ये बयान मुस्लिमों को लेकर उनकी सोच को दिखा रहा है, हालांकि रविशंकर प्रसाद का दावा ये भी है कि बीजेपी मुस्लिमों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं करती है.

रविशकंर ने कहा, "हमें कभी मुस्लिम वोट नहीं मिलते. हम इस बात को पूरी स्पष्टता से स्वीकार करते हैं लेकिन हमने उन्हें पूरी पवित्रता से स्वीकार किया है या नहीं? बीजेपी के 13 मुख्यमंत्री हैं. हम देश पर शासन कर रहे हैं, क्या हमने किसी नौकरीपेशा या व्यापार करने वाले सज्जन मुसलमान को प्रताड़ित किया है? क्या हमने उन्हें काम से हटाया है?"

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के दावे के बीच आपको बताते चलें कि पार्टी में दिग्गज मुस्लिम चेहरों के तौर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, पार्टी प्रवक्ता शहनवाज़ हुसैन और विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर मौजूद हैं. यूपी की योगी सरकार भी बीजेपी का ही हिस्सा है और उस सरकार में भी एक मुस्लिम मोहसिन रजा मंत्री हैं. अब सवाल उठता है कि क्या कानून मंत्री के मुताबिक आम मुस्लिम के साथ साथ उनकी पार्टी के कद्दावार मुस्लिम चेहरा भी बीजेपी को वोट नहीं देते हैं?

नजमा हेपतुल्ला से लेकर शाजिया इल्मी तक तमाम मुस्लिम महिलाएं बीजेपी के साथ जुड़कर पीएम मोदी का हाथ मजबूत करने में जुटी हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कानून मंत्री का ये बयान उन मुस्लिम नेताओं का अपमान नहीं है जो बीजेपी में हैं? रविशंकर प्रसाद का दावा है कि ये जानते हुए भी कि मुस्लिम बीजेपी को वोट नहीं देते हैं, उनकी पार्टी उनके साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं करती है. हालांकि बीजेपी के विरोधियों का दावा है कि बीजेपी की सियासत में मुस्लिमों के लिए कोई स्थान नहीं हैं.

हिंदुस्तान की राजनीति में लंबे अर्से तक बीजेपी को मुस्लिमों का विरोधी बताकर वोटबैंक की राजनीति होती रही है लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव और यूपी विधानसभा चुनाव के बाद कई मुसलमानों ने खुलकर दावा किया था को उन्होने बीजेपी के पक्ष में वोट दिया है. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने भी इन मुस्लिम चेहरों के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश की है लेकिन केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उनके विश्वास पर सवालिया निशान लगा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget