एक्सप्लोरर

लॉ कमीशन ने की शादियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने की सिफारिश

नई दिल्ली: लॉ कमीशन ने शादियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य बनाने की सिफारिश की है. केंद्रीय कानून मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में कमीशन ने कहा है कि इस कानून को सभी धर्मों और समुदायों के लिए लागू किया जाए.

लॉ कमीशन से सरकार ने इस बारे में रिपोर्ट मांगी थी. अब कमीशन ने देश-विदेश के तमाम कानूनों का अध्ययन कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी समुदायों के लिए अलग कानून बनाने की बजाय 1969 के जन्म और मृत्यु पंजीकरण कानून में ही शादी के रजिस्ट्रेशन का प्रावधान जोड़ दिया जाए.

गौरतलब है कि यूपीए 2 सरकार के दौरान इस तरह का कानून बनाने की कोशिश की गई थी. इसे राज्यसभा ने अगस्त 2013 में पास भी किया. लेकिन लोकसभा का कार्यकाल पूरा हो जाने के चलते कानून नहीं बन पाया. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक समेत कई राज्यों में पहले ही शादियों के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन का कानून बनाया जा चुका है.

2006 में सुप्रीम कोर्ट सीमा बनाम अश्विनी कुमार मामले में फैसला देते वक्त केंद्र और राज्यों को ये निर्देश दिया था कि वो शादियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने का कानून बनाएं. इसी पर अमल करते हुए कई राज्यों ने कानून बनाए. केंद्रीय स्तर पर अब भी कानून नहीं बन पाया है.

कमीशन ने इस व्यवस्था के फायदे गिनाते हुए कहा है कि इससे पारिवारिक मुकदमों के निपटारे में मदद मिलेगी. बाल विवाह पर भी अंकुश लगेगा क्योंकि रजिस्ट्रेशन के दौरान दूल्हा-दुल्हन की उम्र दर्ज करवानी होगी. हालांकि, अलग-अलग पर्सनल लॉ में शादी की उम्र को लेकर स्पष्टता न होने का भी कमीशन ने ख्याल रखा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि रजिस्ट्रेशन के दौरान पर्सनल लॉ की व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाए.

कमीशन ने सरकार को मैरिज रजिस्ट्रेशन को आधार से लिंक करने पर भी विचार करने को भी कहा है. रिपोर्ट में शादी के 30 दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन न करवाने पर जुर्माने की भी सिफारिश की गई है. जुर्माना अधिकतम 100 रुपए होगा. माना जा रहा है कि सरकार इस रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही कानून संसद में पेश कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget