एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन पर लता मंगेशकर ने कहा- 'समस्याओं का सौहार्द्रपूर्ण समाधान करने में भारत सक्षम'

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन पर पॉप संगीत गायिका रिहाना, जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग की टिप्पणी के बाद भारतीय दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू की है. विराट कोहली ने लोगों से एकजुट रहने की अपील की है.

मुंबई: कंगना रनौत, अक्षय कुमार, अजय देवगन, एकता कपूर, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर समेत कई बॉलीवुड अभिनेताओं और किक्रेटरों ने किसान आंदोलन पर सरकार के रुख का समर्थन किया है. अब सुरों की मल्लिका और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. लता ने किसानों के प्रदर्शन पर सरकार के रुख का समर्थन किया है.

लता मंगेशकर का कहना है कि भारत समस्याओं का सौहार्द्रपूर्ण तरीके से समाधान करने में सक्षम है. मंगेशकर ने ट्विटर पर हैशटैग 'इंडिया टूगेदर' और 'इंडिया अगेनस्ट प्रोपगेंडा' के साथ अपनी प्रतिक्रिया में कहा, 'भारत महान देश है और हम सभी भारतीय इसे लेकर गौरवान्वित हैं.'

मंगेशकर ने लिखा, 'एक गौरवान्वित भारतीय के तौर पर मुझे पूरा भरोसा है कि कोई भी मुद्दा या समस्याएं, जिसका एक देश के तौर पर हम सामना कर रहे हैं, उसे अपने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए हम सौहार्द्रपूर्वक सुलझाने में सक्षम हैं. जय हिंद.'

विराट कोहली ने भी कुछ इसी तरह की अपील की नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन पर पॉप संगीत गायिका रिहाना, जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग की टिप्पणी के बाद भारतीय दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू की है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने भी इसी तरह की अपील की है.

विराट कोहली ने ट्वीट किया, 'आइए, हम सभी इस असहमति के दौर में एकजुट रहें. किसान हमारे देश का अभिन्न हिस्सा है. मैं आश्वस्त हूं कि शांति लाने और एकसाथ आगे बढ़ने के लिए सभी पक्षों के बीच एक सौहार्द्रपूर्ण समाधान तलाश लिया जाएगा.' वहीं रहाणे ने कहा, 'यदि हम एकजुट रहें तो ऐसा कोई मुद्दा नहीं है जिसका समाधान नहीं हो सकता.'

ये भी पढ़ें- किसानों को विदेशी हस्तियों के समर्थन पर थरूर बोले- 'सरकार के अड़ियल रुख से भारत की छवि को हुआ नुकसान'

किसान आंदोलन: विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर अमित शाह का पलटवार, कहा- कोई प्रोपगेंडा देश की एकता को कम नहीं कर सकता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget