एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन: विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर अमित शाह का पलटवार, कहा- कोई प्रोपगेंडा देश की एकता को कम नहीं कर सकता

गृहमंत्री अमित शाह ने किसान आंदोलन पर विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कोई प्रोपगेंडा देश की एकता को कम नहीं कर सकता है.

नई दिल्ली: किसान आंदोलन पर विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है. उन्होंने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव के बयान को कोट करते हुए कहा कि कोई प्रोपगेंडा देश की एकता को कम नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि कोई प्रोपेगेंडा देश को ऊंचाईयों पर जाने से नहीं रोक सकता है. भारत की प्रगति के लिए सभी एकजुट हैं.

बता दें कि पॉप गायिका रिहाना के बाद ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अनेक लोगों ने किसानों के प्रदर्शनों का समर्थन किया है.

इसपर विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ''प्रदर्शन के बारे में जल्दबाजी में टिप्पणी से पहले तथ्यों की जांच-परख की जानी चाहिए.'' एमईए ने कहा कि कि सोशल मीडिया पर हैशटैग और सनसनीखेज टिप्पणियों की ललक न तो सही है और न ही जिम्मेदाराना है.

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका रिहाना ने ट्विटर पर एक खबर को शेयर करते हुए लिखा था, ‘‘हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं.’’ वहीं जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट किया, ‘‘ हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं.’’

अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने कहा,‘‘यह महज संयोग नहीं है कि अभी एक माह भी नहीं हुआ कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर हमला हुआ और जब हम बात कर रहे हैं उस वक्त सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला हो रहा है.’’

विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, करन जौहर और कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है.

बता दें कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले करीब 70 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं. यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने किलेबंदी की है. सरकार ने यहां पर इंटरनेट सेवा रोक दी है.

किसान आंदोलन पर रिहाना के ट्वीट के बाद जानें क्या बोले- अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी और करन जौहर

किसान आंदोलन: विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर बोले सचिन तेंदुलकर- देश की संप्रभुता से समझौता नहीं होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget