एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में चुन-चुनकर ढेर हो रहे भारत के 'दुश्मन', कौन लगा रहा ठिकाने? जानिए विदेश मंत्रालय ने इस पर क्या कहा

Terrorist Killed in Pakistan: पाकिस्तान शुरू से ही दहशतगर्दों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह रहा है. मगर इन दिनों ये उनके लिए खतरनाक जगह बन गया है, जहां उन्हें ढेर किया जा रहा है.

Pakistan Terrorist: पाकिस्तान में इन दिनों एक-एक करके भारत के 'दुश्मनों' का खात्म हो रहा है. मुंबई हमले के दोषियों से लेकर कश्मीर में आतंक फैलाने वाले दहशतगर्दों तक, सभी के लिए पाकिस्तान 'जन्नत' से 'जहन्नुम' में तब्दील हो गया है. हर दिन पाकिस्तान से खबर आ रही है कि किसी 'अज्ञात' शख्स ने आतंकियों की गोली मारकर हत्या कर दी. अब इस मामले पर विदेश मंत्रालय से सवाल भी किया गया है और उसने बकायदा इस पर जवाब भी दिया है. 

दरअसल, हाल ही में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी की एक अज्ञात हथियारबंद हमलावर ने हत्या कर दी. लश्कर का ये आतंकी पंपोर आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था. गुरुवार (7 दिसंबर) को जब विदेश मंत्रालय से सवाल किया गया कि पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों के हाथों आतंकियों की हत्या हो रही है. इसके जवाब में मंत्रालय ने कहा कि सरकार चाहती है कि ऐसे लोग भारत आएं और यहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करें. 

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, 'जो लोग भारत में आपराधिक और आतंकवादी गतिविधियों में सजा और न्याय पाना चाहते हैं. हम चाहेंगे कि ऐसे लोग भारत लौटकर आएं और हमारी कानून व्यवस्था का सामना करें.' उन्होंने कहा, 'लेकिन मैं पाकिस्तान में हो रहे घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं.' इस तरह विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में हो रही हत्याओं पर कुछ भी साफ कहने से इनकार कर दिया. 

मोस्ट वांटेड आतंकी हुए ढेर

इस साल मई के महीने से ही पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में कई सारे वांटेड आतंकियों की हत्या हुई है. पड़ोसी मुल्क में जितने भी आतंकी मारे गए हैं, वे सभी भारतीय सुरक्षाबलों या सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर आतंकी हमले के गुनाहगार थे. मारे गए आतंकियों की लिस्ट में मौलाना जियाउर रहमान, मुफ्ती कैसर फारूक और शाहिद लतीफ शामिल हैं. सबसे लेटेस्ट मामला टॉप लश्कर कमांडर अदनान अहमद उर्फ ​​अबू हंजला का है, जिसे कराची में गोली मार दी गई. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने भारत पर उठाई उंगली! खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू को लेकर इंडिया को की घेरने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget