एक्सप्लोरर

J&K: शुजात बुखारी के हत्यारों की हुई पहचान, लश्कर का एक आतंकी भी शामिल- PTI

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के फरार आतंकवादी एवं पाकिस्तानी नागरिक नवीद जट सहित तीन लोगों की पहचान कर ली है.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में शामिल आतंकियों की पहचान कर ली है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के फरार आतंकवादी एवं पाकिस्तानी नागरिक नवीद जट सहित तीन लोगों की पहचान कर ली है. जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि पुलिस ने दो स्थानीय लोगों की भी पहचान की है. माना जाता है कि वे दक्षिणी कश्मीर के एक गांव के रहने वाले हैं. पुलिस साक्ष्यों की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है.

अधिकारियों ने बताया कि बुखारी को मारने की साजिश के बारे में ब्योरा हाल में कुलगाम में हुई मुठभेड़ों में से एक की जांच के दौरान सामने आया. इस दौरान पुलिस को इस बारे में साक्ष्य मिले कि 14 जून को पत्रकार की हत्या से कुछ मिनट पहले सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल पर दिखे तीन आतंकवादियों में बीच में जट बैठा था. इस साल फरवरी में एस एम एच एस अस्पताल से फरार हुआ जट लश्कर ए तैयबा का आतंकवादी है. J&K: शुजात बुखारी के हत्यारों की हुई पहचान, लश्कर का एक आतंकी भी शामिल- PTI

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर निवासी एक ब्लॉगर की भी पहचान की गई है जो अब पाकिस्तान में रह रहा है. पिछले साल बुखारी के दुबई सम्मेलन में शामिल होने के बाद ब्लॉगर ने उनके खिलाफ एक घृणा अभियान की शुरुआत की थी.

स्थानीय दैनिक राइजिंग कश्मीर के प्रधान संपादक बुखारी की गत 14 जून को प्रेस एंक्लेव स्थित उनके कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. हमले में बुखारी के दो निजी सुरक्षा अधिकारी भी मारे गए थे.

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज जारी की थी जो मोटरसाइकिल पर सवार थे. एक हमलावर ने जहां हेल्मेट पहन रखा था तो एक अन्य ने मास्क पहन रखा था. पुलिस ने बुखारी की हत्या का आरोप लश्कर ए तैयबा पर लगाया है , वहीं आतंकी संगठन ने इससे इनकार किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget