एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली सरकार और अधिकारियों के बीच विवाद फिर बढ़ा, विधानसभा की समिति ने IAS आशीष मोरे को किया समन

Land Transfer Case: आईएएस आशीष मोरे पर आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से भूमि हस्तांतरण कराई है. इसी को लेकर मोरे को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

Land Transfer Case: दिल्ली की केजरीवाल सरकार और अधिकारियों के बीच विवाद फिर बढ़ गया है. दिल्ली विधानसभा की याचिका समिति ने आईएएस (IAS) आशीष मोरे और दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को भूमि हस्तांतरण मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार (6 जून) को समन भेजा. ये याचिका भूमि हस्तांतरण के आरोपों के संबंध में दाखिल की गई है. 

पिछले साल झंगोला गांव में भूमि हस्तांतरण धोखाधड़ी के लिए पांच एसडीएम और एक एडीएम को निलंबित कर दिया गया था. इनके नाम अजीत ठाकुर, हर्षित जैन, देवेंद्र शर्मा, पीसी ठाकुर, नागेंद्र त्रिपाठी और नितिन जिंदल हैं.  मामले में दिल्ली विधानसभा की याचिका समिति ने फाइले मांगी थी, लेकिन सात दिन होने के बाद भी फाइलें  प्रस्तुत नहीं की गई है. 

मामला क्या है? 
आशीष मोरे ने गांव में एक ही प्रकार की भूमि के हस्तांतरण के लिए उसी तरीके का उपयोग किया. सरकार से संबंधित विस्थापित संपत्ति को अवैध रूप से हस्तांतरित किया गया और लोगों को भूमिधारी अधिकार दिए गए आशीष मोरे ने उत्तरी जिला के डीएम रहते हुए उन अपीलों का फैसला किया जहां अवैध भूमि हस्तांतरण किए गए थे. 

केंद्र के अध्यादेश का किया जिक्र
दिल्ली विधानसभा की एससी कमेटी ने स्पेशल विजिलेंस सेक्रेटरी राजशेखर को भी 6 जुलाई को शाम 4:45 पर पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन वो कमेटी के सामने पेश नहीं हुए. उन्होंने कमेटी को लिखकर कहा, "नए अध्यादेश के बाद कमेटी के पास अधिकारियों को बुलाने का अधिकार नहीं. पारदर्शिता के लिए 2 हफ्ते बाद पेश हो सकता हूं.'' दरअसल राजशेखर के खिलाफ एक व्यक्ति ने नौकरी देने के मामले में जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने की शिकायत की थी. 

बता दें कि हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार के पास अफसरों की ट्रांसफर और पोस्टिंग का अधिकार है, लेकिन इसे केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर पलट दिया. इसके पीछे हवाला दिया कि दिल्ली देश की राजधानी है. इस कारण ऐसा जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Delhi Ordinance Row: क्या AAP को मिल पाएगा समाजवादी पार्टी का साथ? अखिलेश यादव से कल मुलाकात करेंगे अरविंद केजरीवाल

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget