एक्सप्लोरर

मिट्टी घोटाले के आरोप पर बोले लालू यादव, 'ये मेरे परिवार को बदनाम करने की साजिश'

पटना: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप पर लगे मिट्टी घोटाले के आरोपों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी. लालू यादव ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए इस पूरे मामले को बीजेपी द्वारा रची उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश करार दिया.

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर बीजेपी ने बड़े जमीन घोटाले का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता सुशील मोदी का दावा है कि उनके पास इस बात के दस्तावेज मौजूद हैं कि लालू ने रेलमंत्री रहते पटना की एक जमीन को अपने करीबी और आरजेडी सांसद प्रेम गुप्ता की कंपनी के नाम कराया और बाद में उनके परिवार ने उस जमीन का मालिकाना हक ले लिया.

सुशील मोदी इस मामले की जांच के साथ साथ लालू के बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं. बात मिट्टी से शुरू हुई और मॉल तक पहुंच गई. बीजेपी ने पटना के बेली रोड के इस प्लॉट की मिट्टी को गलत तरीके से 90 लाख रुपए में चिड़ियाघर को बेचने के मामले में लालू के बेटे और वन मंत्री तेज प्रताप यादव पर आरोप लगाया था लेकिन अब बीजेपी नेता सुशील मोदी सीधे लालू यादव तक पहुंच गए हैं.

सुशील मोदी ने कहा ‘जब लालू जी रेल मंत्री थे उस समय उन्होने रांची और पुरी के दो होटल हर्ष कोचर नाम के व्यक्ति की कंपनी को दे दिया और उसके एवज में पटना के सगुना मोड़ में करीब 2 एकड़ जमीन लिखवा ली थी’.

सुशील मोदी जिस जमीन का जिक्र कर रहे हैं वहां इस वक्त बिहार का सबसे बड़ा मॉल बनाने का काम चल रहा है. आरोप है कि 25 फरवरी 2005 को इस जमीन की रजिस्ट्री डिलाइट मार्केंटिंग कंपनी के नाम की गई. बीजेपी के तरफ से जारी जिन दस्तावेजों में जमीन बेचने वाले के तौर पर हर्ष कोचर और विनय कोचर के नाम लिखे हैं. सुशील मोदी के मुताबिक ये वही लोग हैं जिन्हें लालू ने रेलवे के 2 होटल दिए थे.

सुशील मोदी ने कहा ‘क्योंकि वो रेल मंत्री थे खुद अपने नाम से लिखवा नहीं सकते थे तो प्रेम गुप्ता की कंपनी थी डिलाइट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड - उसके नाम से वो 2 एकड़ जमीन लिखवा ली गई’.

बीजेपी का दावा है कि उस सौदे के वक्त लालू के करीबी और आरजेडी सांसद प्रेम गुप्ता डिलाइट मार्केंटिंग कंपनी के डायरेक्टर हुआ करते थे.

सुशील मोदी का आरोप है कि लालू यादव के परिवार ने सिर्फ 4 लाख 20 हजार रुपए में करीब 200 करोड़ की जमीन पर कब्जा कर लिया. इस जमीन पर मॉल बनाने का ठेका जिस कंपनी को मिला है उसके मालिक हैं आरजेडी के विधायक अबू दोजाना. दोजाना खुलकर लालू यादव का बचाव कर रहे हैं. वहीं आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने सारे आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि ये उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget