एक्सप्लोरर

लालू के परिवार का विवाद फिर आया सामने, चंद्रिका राय ने बेटी का सामान लेने से किया इंकार

लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप और ऐश्वर्या का विवाद एक बार फिर से चर्चाओं में है. इस बार ऐश्वर्या के पिता और आरजेडी विधायक ने चंद्रिका राय ने अपनी बेटी का सामान लेने से इंकार कर दिया. साथ ही उन्होंने लालू परिवार पर गंभीर आरोप भी लगाए.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय का विवाद शुक्रवार को एक बार फिर सामने आया. जब तेज प्रताप के ससुर और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय ने अपनी बेटी का सामान गाड़ी से उतरवाने से मना कर दिया. राय ने कहा कि उनके परिवार को फंसाने के लिए उसमें कोई आपत्तिजनक चीज हो सकती है.

आरजेडी विधायक चंद्रिका राय ने शास्त्री नगर पुलिस थाने में इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई है. राय ने कहा कि जो सामान उनके घर भेजा गया उसे वह तभी लेंगे जब वहां लालू प्रसाद के परिवार का कोई सदस्य और इसकी निगरानी के लिए कोई मजिस्ट्रेट मौजूद हों. यह हाई वोल्टेज ड्रामा गुरूवार देर रात शुरू हुआ जब दो पिक अप वाहन ऐश्वर्या का सामान लेकर चंद्रिका राय के आवास पर पहुंचे जहां ऐश्वर्या एक हफ्ते से रह रही हैं । इन दोनों वाहनों में राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले से सामान लोड किया गया था.

राय ने कहा, हमें इसकी जानकारी नहीं है कि इसमें क्या क्या सामान है. हमने केवल अपनी बेटी का मोबाइल फोन, गहने और उसके पास मौजूद कुछ नकदी की मांग की थी. मुझे लगता है कि उन्होंने उन सामान को अपने पास रखा है और हमारे पास कूड़े का यह ढेर भेज दिया है.

उन्होंने कहा, "हम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति के बिना इस सामान को उतरवाने की इजाजत नहीं दे सकते हैं. लालू परिवार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "उनके चरित्र को देखते हुए हो सकता है कि इसमें उन्होंने शराब की बोतलें और कुछ अन्य अवैध सामान हमें फंसाने के लिए भेज दिया हो. उनके परिवार का कोई व्यक्ति यहां क्यों नहीं मौजूद है जो कानूनी तौर पर जरूरी है."

वहीं दूसरी तरफ लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने कहा, "उनका (राय का) यह आरोप घिनौना है कि हमने नकदी और आभूषण अपने पास रख लिए हैं वह सामान उतारने की अनुमति क्यों नहीं देते हैं. अगर वह चाहें तो उसकी वीडियोग्राफी करा सकते हैं."

आपको बता दें कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपनी बहू ऐश्वर्या को पिछले हफ्ते कथित रूप से अपने घर से निकाल दिया था. ऐश्वर्या का ससुराल और मायका कुछ ही दूरी पर है. शास्त्री नगर के एसएचओ विमलेंदु कुमार ने पीटीआई को बताया कि चंद्रिका राय ने राबड़ी देवी के खिलाफ जो आरोप लगाए हैं, वह कोई संगीन अपराध नहीं है, इसलिए हम लोग प्रारंभिक जांच कर रहे हैं और बाद में अगर जरूरत पड़ती है तो हम संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करेंगे.

ये भी पढ़ें

हेमंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे प्रणब मुखर्जी और राहुल गांधी समेत कई राजनीतिक दिग्गज यूपी: CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच शांति की मिसाल, देवबंद ने दिया अमन और भाईचारे का पैगाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगा आम जनता पर मुसीबत?
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगा आम जनता पर मुसीबत?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget