एक्सप्लोरर

'पर्यटन को लेकर पीएम मोदी के फैसले पर क्यों है मालदीव को दिक्कत', लक्षद्वीप सांसद मोहम्मद फैजल ने उठाए सवाल

India-Maldives Controversy: मालदीव भारत का पड़ोसी देश है, मगर हाल के दिनों में इस छोटे से द्वीपीय देश के साथ भारत के रिश्ते बिगड़ने लगे हैं.

India-Maldives News: लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मालदीव की आलोचना की है. दरअसल, पीएम मोदी 3 जनवरी को लक्षद्वीप के दौरे पर गए. यहां उन्होंने कुछ वक्त गुजारा और इस द्वीप पर बिताए पलों को तस्वीरों के रूप में शेयर किया. उन्होंने भारतीयों के लिए इसे बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी बताया. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से करने लगे. 

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मोहम्मद फैजल ने सवाल किया कि पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में पर्यटन और अन्य क्षेत्रों की संभावनाओं के बारे में जो कहा, उस पर मालदीव को टिप्पणी क्यों करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब यहां पर आए तो उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जो यहां के लोग लंबे समय से सुनना चाहते थे. लक्षद्वीप सांसद ने कहा कि पर्यटन को लेकर पॉलिसी बनाई जाएगी, तो यहां के लोगों के लिए और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे. 

लक्षद्वीप सांसद ने क्या कहा है?

मोहम्मद फैजल ने कहा, 'एक बात को बिल्कुल निश्चित है कि लक्षद्वीप आने वाले समय में एक नया डेस्टिनेशन बनने जा रहा है, जिसे अभी एक्सप्लोर किया जाना बाकी है. पीएम मोदी लक्षद्वीप आए और यहां एक दिन रुके और उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो लक्षद्वीप के लोग पर्यटन के नजरिए से हमेशा से चाहते थे.' सांसद ने कहा, 'मैं हमेशा चाहता था कि यह सरकार पर्यटन के लिए एक नीति बनाए क्योंकि इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे. मालदीव को इससे दिक्कत क्यों होनी चाहिए?'

कैसे हुई विवाद की शुरुआत? 

दरअसल, पीएम मोदी के लक्षद्वीप की तस्वीरों को शेयर करने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर मालदीव के बजाय लक्षद्वीप घूमने जाने की बात करना शुरू कर दिया. भारत में लोग मालदीव के चीन को सपोर्ट करने से भी नाराज चल रहे हैं. अभी लोग लक्षद्वीप की तारीफ कर ही रहे थे कि मालदीव के मंत्रियों ने भारत और पीएम मोदी को लेकर जहर उगलना शुरू कर दिया. 

सबसे पहले मालदीव के 'युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय' में डिप्टी मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. उन्होंने पीएम के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया. हालांकि, विवाद बढ़ने पर ट्वीट को डिलीट कर दिया गया. इसके अलावा डिप्टी मंत्री मालशा शरीफ और महजूम माजिद ने भी भारत के होटलों की बुराई करते हुए ट्वीट किए. 

मालदीव के मंत्रियों की तरफ से की जा रही बदजुबानी को देखते हुए लोगों ने एक्स पर #BoycottMaldives ट्रेंड करना शुरू कर दिया. मंत्रियों के बयान को लेकर मालदीव में विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया. इसके बाद आनन फानन में मालदीव सरकार ने बयान जारी कर मंत्रियों के बयान से किनारा किया और कहा कि भारत उसका सबसे प्रमुख सहयोगी है. 

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी पर गई मालदीव के 3 मंत्रियों की कुर्सी, जानिए कौन हैं 'जहर' उगलने वाले ये नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget