एक्सप्लोरर

Ladakh standoff: भारत और चीन के बीच कमांडर्स स्तर की बैठक खत्म, साढ़े पांच घंटे तक चली मीटिंग

इस बैठक में सीमा पर तनाव घटाने को लेकर चर्चा हुई. ये बैठक शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली. लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह भारत की तरफ से इस बैठक का नेतृत्व कर रहे थे.

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर बैठक खत्म हो गई. ये बैठक करीब साढ़े पांच घंटों तक चली. भारत की तरफ से इस बैठक का नेतृत्व लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह कर रहे थे. अब वे लेह लौट रहे हैं. ये मीटिंग शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुई और शाम 5 बचे तक चली. चीन की तरफ से मेजर जनरल लियु लीन नेतृत्व कर रहे थे.

आखिर क्या है भारत और चीन के बीच विवाद भारत और चीन के बीच 3488 किमी लंबी सीमा है. ये सीमा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरती है. पूरी सीमा 3 क्षेत्रों में बंटी हुई है. पश्चिमी सेक्टर यानि कि जम्मू-कश्मीर, मध्य क्षेत्र यानि कि हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड और पूर्वी सेक्टर यानि कि सिक्किम-अरुणाचल प्रदेश. मौजूदा विवाद पश्चिमी क्षेत्र के दो इलाकों में. ये इलाके हैं- गैलवान घाटी और पेंगोंग झील से सटा फिंगर एरिया.

लद्दाख में स्थित गैलवान घाटी की सीमा के पास चीन ने 80 टैंट बना लिए हैं. इसके जवाब में भारत ने अपनी सीमा में भी 60 टैंट बना लिए हैं. यहां भारत ने एक डिफेंस फिसेलिटी सेंटर भी बना रखा है. चीन इस सेंटर को गैर-कानूनी बता रहा है. न सिर्फ ये डिफेंस सेंटर बल्कि सीमा के पास बनाई गईं दो सड़कें भी चीन की बेचैनी बढ़ा रही है.

पेंगोंग झील से सटा फिंगर एरिया भारत और चीन के बीच दूसरा विवाद पेंगोंग झील से सटा फिंगर एरिया है. पेंगोंग झील से सटी पहाड़ियों को फिंगर एरिया कहा जाता है. इनमें से आठ पहाड़ियों पर चीन अपना दावा कर रहा है, जबकि ये इलाका भारत का है. इनमें से भारत के पास सिर्फ चार पहाड़ियां ही हैं. बाकी चार पहाड़ियों पर चीन कब्जा जमाए बैठा है. चौथी पहाड़ी पार कर पांचवीं पहाड़ी पर कब्जा करने की चीन लगातार कोशिश करता रहता है. इस साल मई महीने में दोनों देशों की सेनाओं के बीच विवाद ज्यादा ही बढ़ गया है.

हाल ही में भारत और चीन के सैनिक गत पांच मई को पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग त्सो क्षेत्र में लोहे की छड़ और लाठी-डंडे लेकर आपस में भिड़ गए थे. उनके बीच पथराव भी हुआ था. इस घटना में दोनों पक्षों के सैनिक घायल हुए थे. पांच मई की शाम को चीन और भारत के 250 सैनिकों के बीच हुई यह हिंसा अगले दिन भी जारी रही. इसके बाद दोनों पक्ष ‘‘अलग’’ हुए. बहरहाल, गतिरोध जारी रहा. इसी तरह की एक घटना में नौ मई को सिक्किम सेक्टर में नाकू ला दर्रे के पास लगभग 150 भारतीय और चीनी सैनिक आपस में भिड़ गए थे.

भारत में कोरोना टेस्टिंग पर बोले ट्रंप- अगर ज्यादा करें तो अमेरिका से ज्यादा मामले सामने आएंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget