एक्सप्लोरर

गुजरात: हिंसा के डर से उत्तर भारतीयों का पलायन जारी, जानिए किसने क्या कहा

इस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के सीएम विजय रुपाणी से बात की. योगी आदित्यनाथ ने विजय रूपाणी से फोन पर बात की है और कहा है कि उत्तर भारतीय डर कर गुजरात छोड़ रहे हैं और इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए.

नई दिल्ली: गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों को लेकर मामला बेहद गर्म हो चला है. इस घटना को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. विपक्ष सरकार पर लगातार हमला बोल रही है वहीं गुजरात सरकार लोगों को भरोसा दिला रही है कि निर्दोषों के साथ कुछ भी गलत नहीं होगा. दरअसल 28 नवंबर को गुजरात के साबरकांठा में एक बच्ची से रेप के आरोप में बिहार के एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया था. इसी गिरफ्तारी के बाद स्थानीय संगठनों ने बिहार, यूपी और मध्य प्रदेश के लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. कई जगहों पर धमकियां दी गई और हमले किये गए. डर से हजारों लोग गुजरात छोड़ चुके हैं. रेप की घटना के बाद से स्थानीय संगठनों और लोगों ने गैर-गुजरातियों खासकर बिहार-यूपी के लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. उन्हें गुजरात छोड़ने की धमकी दी गई जिसके बाद से वे लगातार गुजरात से अपने घर लौट रहे हैं.

जानिए इस मुद्दे पर किसने क्या कहा है

नीतीश कुमार ने कहा निर्दोषों के साथ गलत नहीं होना चाहिए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पूरी घटना पर हमारी नजर बनी हुई है. उन्होंने कहा, ''मैंने इस संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री से कल बात की. हम संपर्क में बने हुए हैं. पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. जिसने भी अपराध किया उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए. लेकिन जो निर्दोष हैं उनके साथ गलत नहीं होना चाहिए.''

योगी आदित्यनाथ ने कहा "उत्तर भारतीय डर कर गुजरात छोड़ रहे हैं"

इस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के सीएम विजय रुपाणी से बात की. योगी आदित्यनाथ ने विजय रूपाणी से फोन पर बात की है और कहा है कि उत्तर भारतीय डर कर गुजरात छोड़ रहे हैं और इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए.

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने कहा-निर्दोष लोगों पर हमले बर्दाश्त नहीं

इस विषय पर गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने बात करते हुए कहा है कि जब रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तो निर्दोष लोगों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते हैं. लेकिन जो दोषी है सरकार उसे छोड़ेगी नहीं और उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

संजय निरूपम ने कहा-एक दिन पीएम को भी वाराणसी जाना है

महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने भी पीएम मोदी पर इस मामले को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'पीएम के गृह राज्य (गुजरात) में अगर यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश के लोगों को मार-मार के भगाए जाएगा, तो एक दिन पीएम को भी वाराणसी जाना है, यह याद रखना, वाराणसी के लोगों ने उन्हें गले लगाया और पीएम बनाया था.'

आरजेडी नेता तेसजस्वी यादव ने कहा- गुजरात के लंपट भाजपाई बिहार-यूपी के लोगों के साथ गुंडागर्दी कर रहे हैं

उन्होंने ट्विटर पर कहा है, 'गुजरात के लंपट भाजपाई बिहार और यूपी के लोगों के साथ गुंडागर्दी कर उन्हें गुजरात से भगा रहे हैं. हैरानी होती है, गुजरात, यूपी, बिहार और केंद्र सहित सभी जगह बीजेपी की सरकार है. क्या बिहार और यूपी की सरकारें गुजरात के गुंडो के अत्याचार पर रोक नहीं लगवा सकती? मोदी-शाह से इतना भी मत डरो.'

हार्दिक पटेल ने कहा "नरेन्द्रभाई मोदी ने कहा था कि बिहार और उत्तरप्रदेश से तो मेरा पुराना रिश्ता है"

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने भी ट्विटर पर इस मुद्दे पर बयान दिया है. उन्होंने कहा, गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले में देश के प्रधानमंत्री कब बोलेंगे,नरेन्द्रभाई मोदी ने कहा था की बिहार और उत्तरप्रदेश से तो मेरा पुराना रिश्ता है. गुजरात की सभी श्रम फैक्ट्री में उत्तर भारतीय लोग काम करते हैं. आज सभी फैक्ट्री बंद हैं. उत्तर भारत का महत्व कितना है आज समझ आया.'

गुजरात की हिंसा के लिए गरीबी जिम्मेदार, मैं श्रमिकों पर हिंसा के खिलाफ खड़ा रहूंगा- राहुल गांधी

गुजरात में बिहारियों पर हुए हमलों के बाद नीतीश बोले- मैंने CM रुपाणी से बात की, निर्दोष के साथ गलत न हो

गुजरात: हिंसा के डर से उत्तर भारतीयों का पलायन जारी, नीतीश के बाद योगी ने सीएम रुपाणी से बात की जानिए, गुजरात ही नहीं महाराष्ट्र, असम में क्यों बिहारी हिंसा की ज़द में होते हैं? गुजरात: हमले के बाद उत्तर भारतीयों का पलायन जारी, संजय निरूपम की पीएम को धमकी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget