एक्सप्लोरर

संसद में चल रहे हंगामें को लेकर लोकसभा अध्यक्ष से मिले आडवाणी

नई दिल्ली: नोटबंदी पर संसद में जारी हंगामें को लेकर बीजेपी के सिनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मुलाकात की.

इस मुलाकात के एक दिन पहले बुधवार को आडवाणी ने लोकसभा की कार्यवाही हो रही दिक्कतों को शर्मनाक करार दिया था और सुमित्रा महाजन और संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार से सदन का संचालन न हो पाने के लिए अपनी नाखुशी का इजहार किया था.

शीतकालीन सत्र खत्म होने में मात्र चार दिन बाकी रह गए हैं, लेकिन संसद का यह पूरा सत्र नाकाम हो जाना लगभग तय है. सूत्रों के अनुसार, महाजन ने सदन का गतिरोध खत्म करने के लिए आडवाणी से सुझाव मांगे हैं.

आडवाणी ने मीडिया से कोई बात नहीं की, महाजन ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आडवाणी जी जैसे दिग्गज राजनेता रोज संसद आते हैं और वहां क्या हो रहा है देखते हैं. यह सदन बहस के लिए है और हमलोग पहले ही इतने दिन गंवा चुके हैं.

सूत्रों ने कहा कि आडवाणी ने लोकसभा अध्यक्ष को सुझाव दिया कि जो सदन में अराजकता पैदा कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करें या उनका वेतन कटौती करें.

सुमित्रा महाजन ने हंगामा कर रहे सदस्यों को यह चेतावनी दी कि यदि उन्होंने विरोध करना और बोलने वाले दूसरे नेताओं को बीच में टोकना बंद नहीं किया तो 'कठोर कदम' उठाया जाएगा. इसके बावजूद लोकसभा की कार्यवाही हंगामें की भेंट चढ़ गया.

राष्ट्रपति भी संसद में जारी गतिरोध पर यह कहते हुए अपनी नाखुशी का इजहार कर चुके हैं कि 'संसद में हंगामा पूरी तरह से अस्वीकार्य है.' बीजेपी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी लोकसभा अध्यक्ष को बुधवार को हंगामा करने वाले सदस्यों का वेतन और भत्ता रोकने और सदस्यों को निष्कासित करने तक की अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए लिखा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget