एक्सप्लोरर

Kumar Vishwas Ghee Tweet: कुमार विश्वास ने ‘एक करोड़ रुपये = एक किलो घी’ का भाव बताकर किसकी फिरकी ले ली?

Kumar Vishwas On Social Media: डॉ. कुमार विश्वास के एक ट्वीट पर सोशल मीडिया में जमकर मजे लिए जा रहे हैं. यूजर्स भी इसके कई तरह के मायने निकाल रहे हैं.

Poet Kumar Vishwas Tweet: डॉ. कुमार विश्वास अपनी हाजिरजवाबी के जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और कई मुद्दों को लेकर अपनी राय व्यक्त करते हैं. किसी समय में उन्होंने आम आदमी पार्टी के माध्यम से राजनीति में भी कदम रखा था लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से अनबन के बाद उन्होंने अलग राह चुनी. ऐसे में वो इशारों इशारों में निशाना साधते रहते हैं.

दरअसल एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक ट्विट किया और पूछा कि आपके शहर में घी का क्या भाव है? इस ट्वीट पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं. ऐसे में कुमार विश्वास ने भी इसी ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “दिल्ली का तो साउथ तक बिक रहा है. एक करोड़ = एक किलो घी.” अब विश्वास के इस जवाब पर भी कई प्रतिक्रियाएं आईं और लोगों ने इसे अरविंद केजरीवाल से जोड़कर बता दिया.

किस तरह से जोड़ा केजरीवाल से?

इसके पीछे भी वो रिपोर्ट है जिसमें दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रेशखर ने कुछ दिनों पहले अरविंद केजरीवाल पर हमला किया था. उसने कहा था कि दिल्ली सरकार और दक्षिण की शराब लॉबी में गठजोड़ है, डील को जमीन पर उतारने के लिए पैसे रुपये की बात थी और सीएम केजरीवाल ने 15 करोड़ रुपये टीआरएस दफ्तर पहुंचाने के लिए कहा था और उसके लिए कोड वर्ड 15 किलो घी इस्तेमाल किया गया था. बस फिर क्या था कि कुमार विश्वास के 1 करोड़ बराबर एक किलो घी को लोगों से सीएम केजरीवाल से जोड़ना शुरू कर दिया.

ट्विटर यूजर्स भी ले रहे फिरकी

कुमार विश्वास के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, "कुमार विश्वास जी जो खिलाड़ी जंतर मंतर पर बैठे हैं उन पर कुछ विचार प्रकट करना चाहेंगे ? या सत्यपाल मलिक जी ने जो सनसनीखेज खुलासे किए उस पर? या घी-तेल पर ही रह जाएंगे." एक अन्य ने लिखा, "अच्छा हुआ समय रहते आप बाहर निकल लिए नहीं तो आप से भी इसी घी का लेन-देन करा के तिहाड़ की लाइन में खड़ा किया होता आज." एक यूजर ने लिखा, "भाई साहब ये बताओ क्या ये वही घी है जो आपके पुराने मित्र किसी से व्हाट्सएप से मांग रहे थे."

ये भी पढ़ें: Amritpal Singh Case: खालिस्तान पर कुमार विश्वास का बड़ा दावा, बोले- 'सब अचानक नहीं हो रहा है, एक साल पहले...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
TMC के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में SC से बड़ा अपडेट, ममता बनर्जी को झटका
TMC के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में SC से बड़ा अपडेट, ममता बनर्जी को झटका
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget