एक्सप्लोरर

परमाणु बम की गीदड़भभकी पर कुमार विश्वास ने चप्पल की इमोजी के साथ लगाई लताड़, यूजर्स ने भी ली पाकिस्तान पर चुटकी

PAK on Nuclear War: शाजिया मर्री ने मोदी सरकार को चुनौती देते हुए कहा था कि हमें जो न्यूक्लियर स्टेट का दर्जा मिला है, वो खामोश रहने के लिए नहीं है. सोशल मीडिया यूजर्स पाक पर जमकर चुटकी ले रहे हैं.

Kumar Vishwas on Shazia Marri: पाकिस्तान अक्सर भारत को परमाणु बम की गीदड़भभकी देता रहा है और हर बार उसे इसका जवाब भी मिला है. पाकिस्तान की मंत्री शाजिया मर्री (Shazia Marri) ने भारत को न्यूक्लियर युद्ध (Nuclear War) की धमकी दी तो सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स ने पाकिस्तान की जमकर क्लास लगा दी.

यूजर्स जमकर पाकिस्तान को बुरा भला कह रहे हैं. इन सबके बीच कवि कुमार विश्वास ने भी पाकिस्तान पर एक ट्वीट के जरिए हमला बोला. नापाक देश पर कटाक्ष करती कुमार विश्वास के ट्वीट पर भी यूजर्स प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

शाजिया मर्री ने भारत सरकार को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर मोदी सरकार लड़ेगी तो उसका जवाब भी उसे जरूर मिलेगा. हमको जो न्यूक्लियर स्टेट का दर्जा मिला है, वो खामोश रहने के लिए नहीं है.

कुमार विश्वास का पाक पर कटाक्ष

पाकिस्तानी मंत्री शाजिया मर्री (Shazia Marri) की जहरीली जुबान पर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने ट्वीट किया, “ये वाला अच्छा था. चलो एक और सुनाओ”. इसके अलावा कवि ने हंसने वाली इमोजी के साथ एक चप्पल वाली इमोजी भी बनाई. पाकिस्तानी मंत्री की ओर से दी गई गीदड़भभकी पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर चुटकी लेते हुए पाकिस्तान को बुरा भला सुना रहे हैं.

पाकिस्तान पर चुटकी

अनिल कादेल नाम के एक ट्विटर यूजर ने कटाक्ष करते हुए कहा- "खाने को नहीं दाने, अम्मा चली पकाने. कभी कभी मुझे लगता है कि यह सारे मुहावरे हिन्दी की रचनाकारों ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिखे थे क्या?" अनंत दुबे नाम के एक शख्स ने लिखा, ''जब किसी की कुछ करने की हिम्मत नहीं होती तो वो मुंह ही चलता है.'' वहीं, नेहा दास नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- न्यूक्लियर वेपन की स्पेलिंग अगर पूछ लें मोहतरमा से पहले...वो भी बता नहीं पाएंगी. 

संजय गुप्ता नाम के एक यूजर ने लिखा, ''पाकिस्तानी मंत्री का परमाणु हमले की भारत को उस समय धमकी देना, जब युद्ध जैसे कोई हालात नही हैं. इससे सिद्ध होता कि पाकिस्तान (Pakistan) कितना गैर जिम्मेदार न्यूक्लियर पावर वाला देश है. इसके परमाणु हथियार नष्ट कराये जाने चाहिए.

ये भी पढ़ें:

पंजाब के गुरदासपुर में देखे गए पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों ने फायरिंग कर रोका, चलाया सर्च ऑपरेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget