एक्सप्लोरर

पंजाब के गुरदासपुर में देखे गए पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों ने फायरिंग कर रोका, चलाया सर्च ऑपरेशन

BSF के गुरदासपुर डीआईजी प्रभाकर जोशी ने कहा, माना जाता है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में ड्रोन भारत में घुसे थे.

Drones in Gurdaspur: पंजाब के गुरदासपुर में बीती रात (18 दिसंबर) पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए. बीएसएफ की चंदू वडाला चौकी (Chandu Wadala Post) और कासोवाल चौकी (Kasowal Post) के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद जवानों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया है. बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को आगे घुसने से रोकने के लिए उस पर फायरिंग की थी.

इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए बीएसएफ के गुरदासपुर डीआईजी प्रभाकर जोशी ने सोमवार को कहा, "माना जाता है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में ड्रोन भारत में घुसे थे. ड्रोन को रविवार रात (18 दिसंबर) करीब साढ़े दस बजे चंदू वडाला पोस्ट और कस्सोवाल पोस्ट पर देखा गया था."

ड्रोन पर फायरिंग कर निकाला गया बाहर

डीआईजी ने जवानों की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में कहा, "ड्रोन पर तुरंत फायरिंग कर भगा दिया गया. एक अन्य ड्रोन को चंदू वडाला पोस्ट के पास रात में करीब लगभग 12:00 बजे देखा गया."

ड्रोन में बरामद हुई थी तीन किलोग्राम हेरोइन

वहीं, पिछले दिनों पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 4 दिसंबर को तीन किलोग्राम हेरोइन के साथ एक ड्रोन बरामद किया गया था. यह बरामदगी पंजाब पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त अभियान के दौरान की गई थी.

ड्रोन में बरामद हुई एक संदिग्ध पिस्तौल और गोला बारूद

एक और घटना की जानकारी देते हुए समाचार एजेंसी एएनआई ने बीएसएफ के पीआरओ के हवाले से कहा, "फाजिल्का के चुरीवाला चुस्ती के पास 3 दिसंबर को बीएसएफ के जवानों ने तीन पैकेट बरामद किए थे. इन ड्रोन्स में 7.5 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन, एक पिस्तौल, दो 9 एमएम मैगजीन और गोला बारूद बरामद हुए थे. जवानों ने फायरिंग कर इसे रोकने की कोशिश की थी."

यह भी पढ़ें: राजनेताओं में भी फीफा का फीवर...भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल ने देखा मैच, सीएम योगी और धामी भी बने फैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस
Live: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget