एक्सप्लोरर

उन्नाव रेप कांड: कुलदीप सेंगर को मिली उम्र कैद की सजा, जीवन भर जेल में रहना होगा

उन्नाव रेप कांड में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही उनपर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

नई दिल्ली: 2017 के उन्नाव रेप कांड में विधायक कुलदीप सेंगर को उम्र कैद की सजा दी गई है. दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सजा सुनाते हुए कहा है कि एक जनप्रतिनिधि के इस तरह के आचरण के लिए उसे अधिकतम सजा दी जानी चाहिए. सेंगर के ऊपर 25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है.

पूरी ज़िंदगी जेल में

16 दिसंबर को तीस हजारी कोर्ट के सेशन्स जज धर्मेश शर्मा ने सेंगर को बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत दोषी करार दिया था. सजा और पीड़िता को मुआवजे को लेकर आज हुई बहस के बाद उन्होंने कहा कि मामला अधिकतम सजा देने लायक है. फैसले में जज ने लिखा है, “एक जनप्रतिनिधि पर लोग विश्वास करते हैं. दोषी ने इस विश्वास को तोड़ा है. घटना के बाद भी उसने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए पीड़िता को मुकदमा वापस लेने के लिए डराया. ऐसे में, उसका अपराध अधिकतम सजा देने लायक हो जाता है. मैं यह फैसला देता हूं कि उसे उसकी बाकी बचे उम्र तक जेल में रखा जाए.''

25 लाख का जुर्माना

जज ने कुलदीप सिंगर के ऊपर 25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है. इसमें से 10 लाख रुपए पीड़िता को दिए जाएंगे और 15 लाख सीबीआई को मुकदमे से जुड़े खर्च के लिए दिए जाएंगे. गौरतलब है कि पीड़िता को पहले ही यूपी सरकार से 25 लाख रुपए का मुआवजा मिल चुका है. आज के फैसले के बाद जो 10 लाख रुपए दिए जाएंगे, वह पहले दिए गए मुआवजे के अतिरिक्त होगा.

संपत्ति जब्त कर होगी वसूली

कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी साफ कर दिया है कि सेंगर को यह पैसे 1 महीने के भीतर देने होंगे. अगर वह यह पैसे नहीं देता तो यूपी सरकार इसे भू-राजस्व चुकाने में हुई कोताही की तरह देखते हुए कार्रवाई करेगी. जज ने लिखा है इस मामले में संपत्ति ज़ब्त कर हर्जाना वसूलने से जुड़े सीआरपीसी की धारा 421 का इस्तेमाल किया जाएगा.

4 और मुकदमों में आना है फैसला

उन्नाव के बांगरमऊ से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले कुलदीप सेंगर को पार्टी ने इस साल अगस्त में निष्कासित कर दिया था. अब इस सजा के बाद उसकी विधानसभा सदस्यता भी खत्म हो जाएगी. इस मामले से जुड़े चार और मुकदमे भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली में ट्रांसफर किए गए थे. इनमें पीड़िता के साथ हुई दुर्घटना, गैंगरेप, उसके पिता की हिरासत में मृत्यु जैसे मुकदमे शामिल हैं. इन पर भी जल्द ही कोर्ट के फैसला आने की उम्मीद है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget