एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव को दूसरा कॉन्सुलर एक्सेस दिया गया

पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने अप्रैल 2017 जाधव को मौत की सजा सुनाई थी. इसके बाद भारत अंतरराष्ट्रीय न्यायालय पहुंचा था जहां पाकिस्तान को सजा पर अमल से रोक दिया गया.

नई दिल्ली: कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने गुरुवार को दूसरा कॉन्सुलर एक्सेस दे दिया है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय में भारतीय अधिकारी मौजूद हैं. पाकिस्तानी मीडिया ने ये जानकारी दी. इससे पहले पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव ने सजा की समीक्षा याचिका दायर करने से इनकार कर दिया था. भारत ने पाकिस्तान के इस दावे को स्वांग करार दिया था.

पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने 2017 में कुलभूषण को सुनाई थी मौत की सजा

पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने अप्रैल 2017 में भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त जाधव को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी. इसके कुछ हफ्तों बाद भारत ने जाधव को दूतावास पहुंच नहीं दिये जाने और उसे सुनाई गई मौत की सजा को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में अपील की थी. आईसीजे ने तब पाकिस्तान को सजा पर अमल करने से रोक दिया था.

हेग स्थित अदालत ने पिछले साल जुलाई में कहा था कि पाकिस्तान को जाधव को दोषी ठहराए जाने और सजा पर “प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार” करना चाहिए और बिना किसी देरी के उसे भारतीय दूतावास की पहुंच उपलब्ध करानी चाहिए. जुलाई 2019 में आईसीजे ने पाकिस्तान को आदेश दिया था कि वह जाधव को फांसी न दे और उसे सैन्य अदालत द्वारा दी गई मौत की सजा पर पुनर्विचार करने को कहा.

इससे पहले पाकिस्तान के अतिरिक्त अटॉर्नी जनरल अहमद इरफान ने 8 जुलाई को दावा किया था कि 17 जून, 2020 को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को उनकी सजा और सजा पर पुनर्विचार के लिए एक याचिका दायर करने के लिए आमंत्रित किया गया था. उन्होंने दावा किया कि अपने कानूनी अधिकार का प्रयोग करते हुए कुलभूषण जाधव ने सजा और सजा पर पुनर्विचार याचिका दायर करने से इनकार कर दिया.

बिल गेट्स ने कहा- खुद के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन बनाने में भारत सक्षम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: हिल्सा के ट्रेड पर ब्रेक, बांग्लादेश ने लगाई रोक, इस बार बंगाल में बिना मछली कैसे मनेगा दुर्गा पूजा?
Explained: हिल्सा के ट्रेड पर ब्रेक, बांग्लादेश ने लगाई रोक, इस बार बंगाल में बिना मछली कैसे मनेगा दुर्गा पूजा?
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
कौन थे BJP नेता चंदन भल्ला? जिसे पश्चिम बंगाल में सिर में मारी गई गोली
कौन थे BJP नेता चंदन भल्ला? जिसे पश्चिम बंगाल में सिर में मारी गई गोली
विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़-लाठी-गोली! खरगे अब क्यों गुस्से में आगबबूला
विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़-लाठी-गोली! खरगे अब क्यों गुस्से में आगबबूला

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
LPU में बवाल, कल से अब तक क्या-क्या हुआ? जानें 10 बड़ी बातें
LPU में बवाल, कल से अब तक क्या-क्या हुआ? जानें 10 बड़ी बातें
How To Clean Black Marble: बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
Embed widget