एक्सप्लोरर

कर्नाटकः कंडक्टर ने किसान से दो मुर्गियों के लिए आधे-आधे टिकट का चार्ज लिया

किसान ने कंडक्टर को 50 रुपये का नोट दिया और बस का किराया 24 रुपये था लेकिन वो उस समय हैरान रह गया जब बस कंडक्टर ने उसे सिर्फ 2 रुपये वापस किए और 12-12 रुपये दो मुर्गियों के टिकट के रूप में काट लिए.

नई दिल्लीः कर्नाटक में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक किसान जो चिक्काबल्लापुरा जिले में गौरीबिदनूर से पेद्दनाहल्ली की केएसआरटीसी की बस से यात्रा कर रहा था वो उस समय हैरान रह गया जब बस के कंडक्टर ने उससे दो मुर्गियों के लिए आधे-आधे टिकट लेने के लिए कहा.

किसान का नाम श्रीनिवास है और वो पेद्दनाहल्ली का रहने वाला है. उसने बताया कि उसने गौरीबिदनोर से 150-150 रुपये की दो मुर्गियां खरीदीं थीं और इसके बाद उसने शाम 7 बजकर 10 मिनट पर बस स्टैंड से पेद्दनाहल्ली के लिए बस ली. उसने कंडक्टर को 50 रुपये का नोट दिया और बस का किराया 24 रुपये था लेकिन वो उस समय हैरान रह गया जब बस कंडक्टर ने उसे सिर्फ 2 रुपये वापस किए और 12-12 रुपये दो मुर्गियों के टिकट के रूप में काट लिए. कंडक्टर ने किसान को दिए गए टिकट के पीछे लिख दिया कि उसने 2 मुर्गियों के लिए आधा-आधा टिकट काटा है.

श्रीनिवास ने जब टिकट चेक किए तो उसने देखा कि दोनों मुर्गियों के लिए कंडक्टर ने 12-12 रुपये का टिकट काटा था. दरअसल आधा टिक्ट 6 से 12 साल के उम्र के बच्चों के लिए काटा जाता है जिनका वजन 23 किलो से 30 किलो के बीच होता है और जो सीट लेते हैं. श्रीनिवास ने जब कंडक्टर से कहा कि उसके साथ कोई बच्चे नहीं है और उसे क्यों दो आधे टिकट जारी किए हैं.

इसके बारे में कंडक्टर ने किसान के साथ की दो मुर्गियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उसने इनके लिए टिकट काटा है और उसे नियमों की जानकारी है. इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और ये झगड़ा तब खत्म हुआ जब श्रीनिवास का स्टॉप आ गया और वो उतर गया.

इसके बाद श्रीनिवास ने कहा कि हम किसान पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर निर्भर करते हैं और मेरे पास सिर्फ 2 मुर्गियां थीं जिनका वज़न 2.5 किलो था और उन्हें मैंने सीट पर भी नहीं रखा था. वो एक प्लास्टिक के बैग में थे और वो मेरे गोद में थे. मुझे इस बात से धक्का लगा कि मुझे उनके लिए आधा टिकट लेना पड़ा.

अब केएसआरटीसी की नीति देखें तो जो इसकी वेबसाइट पर दिया गया है इसके मुताबिक खरगोश, कुत्ते, बिल्ली, पक्षी और पिंजरे में बंद पक्षियों के लिए बच्चों के किराए के बराबर किराया लिया जाता है. पालतू जानवर सफर कर रहे यात्री के जोखिम पर ट्रेवल करते हैं. नियमों के मुताबिक पालतू जानवरों को टोकरी में ले जाना जरूरी है और उनके फेसमास्क होने चाहिए और वो जानवर चेन से बंधे होने चाहिएं. यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो ये जानवर ले जाने वाले यात्री की जिम्मेदारी है और किसी भी हालत में वो मुफ्त सफर नहीं कर सकते हैं.

इसके अलावा केएसआरटीसी के गौरीबिदनूर के डिपो मैनेजर एयू शरीफ ने भी कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी है और श्रीनिवास को ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के नियमों के मुताबिक ही चार्ज किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत ऐसा रहेगा देश के मौसम का हाल
Delhi Riots Conspiracy Case: उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
TMC Crisis: ममता बनर्जी का बड़ा कदम! अभिषेक और डेरेक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, नाराज चंद्रिमा भट्टाचार्य का इस्तीफा
ममता बनर्जी का बड़ा कदम! अभिषेक और डेरेक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, नाराज चंद्रिमा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की डिमांड
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget