एक्सप्लोरर

श्री कृष्ण जन्मभूमि केसः हिंदू वादी को जान से मारने की धमकी, PAK से आए मैसेज में कहा- तीन दिन में कर देंगे खेल खत्म

Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah Case: हिंदू पक्षकार के मुताबिक, "मैं इसे छुपा नहीं सकता. सुबह 10 बजे के पास धमकी आई. फिर दोपहर लगभग दो बजे धमकाया गया. दूसरी धमकी से मेरे पदाधिकारी तक घबरा गए थे."

Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद के मामले से जुड़े वादी आशुतोष पांडे को जान से मारने की धमकी मिली है. पाकिस्तान से आए ऑडियो मैसेज में कहा गया कि तीन दिनों के भीतर उनका खेल खत्म (हत्या के संदर्भ में) कर दिया जाएगा. ऑडियो मैसेज में इस दौरान उन्हें गंदी-गंदी गालियां भी दी गईं.

इस बीच, कुछ टीवी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि पक्षकार पांडे को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यही नहीं, उनका फेसबुक पेज भी हैक कर लिया गया और इस दौरान उस अकाउंट पर अश्लील वीडियो और फोटो जारी किए गए. धमकी के बाद उसे भेजने वाले ने ऑडियो मैसेज डिलीट कर दिया. घटना के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है.   

Pakistan से कॉलर ने कहा- बम से उड़ा देंगे!

उन्होंने पत्रकारों को बताया, "मेरे साथ ऐसी घटना हो गई जिसे मैं छुपा नहीं सकता हूं. पहले सुबह 10 बजे के पास धमकी दी गई और उसके बाद दोपहर लगभग दो बजे धमकाया गया. दूसरी धमकी से मेरे पदाधिकारी तक घबरा गए." बकौल आशुतोष पांडे, "पाकिस्तान से आए कॉल पर मुझसे कहा गया- मैंने ईदगाह केस में चल रहे फौजदारी और सिविल वाद 15 दिन में वापस न लिए तो मुझे, मेरी गाड़ी और केंद्रीय कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा."

Mathura में कोर्ट सर्वे पर SC की रोक के बाद आया थ्रेट कॉल

वैसे, वादी को यह धमकी ऐसे वक्त पर मिली है जब मथुरा में विवादित परिसर के कोर्ट सर्वे के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (16 जनवरी, 2024) को रोक लगा दी थी. टॉप कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट याचिकाओं के सुनवाई योग्य होने के खिलाफ मस्ज़िद पक्ष की याचिका को सुने. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इससे पहले इस बाबत (कोर्ट सर्वे) आदेश दिया था, जबकि शाही ईदगाह कमेटी ने मथुरा की जिला अदालत से सभी मामले हाईकोर्ट ट्रांसफर किए जाने का विरोध किया है. 23 जनवरी 2024 को सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई होनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget