एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: हिजबुल मुजाहिद्दीन की बड़ी साजिश नाकाम, एके 47 और मैग्जीन के साथ 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Jammu Kashmir: क्रालपोरा पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) आतंकी संगठन के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने यूएपीए के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

Jammu Kashmir: जम्मू और कश्मीर के क्रालपोरा इलाके से पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) आतंकी संगठन के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया. सैन्य खुफिया और अन्य खुफिया एजेंसियों से जिला पुलिस कुपवाड़ा और सेना को जानकारी मिली थी कि एचएम संगठन का एक आतंकी मॉड्यूल क्रालपोरा इलाके में सक्रिय है, जो न केवल आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने में मदद कर रहा है, बल्कि रसद भी प्रदान कर रहा है. इस सूचना के आधार पर, पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया. 

गिरफ्तार किए गए आतंकियों  में अब रऊफ मलिक (Ab Rouf Malik ), अल्ताफ अहमद पेयर (Altaf Ahmad Payer) और रियाज अहमद (Riyaz Ahmad) क्रालपोरा के निवासी हैं. पूछताछ के दौरान तीनों ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हैंडलर फारूक अहमद  पीर उर्फ नदीम उस्मानी के निर्देश पर एचएम संगठन का बताया. इसके साथ ही तीनों ने संगठन के आतंकवादियों के लिए बनाए गए दो ठिकानों के बारे में खुलासा किया. जो वर्तमान में पीओके में स्थित हैं, जहां कुछ हथियार और गोला-बारूद भी छुपाए गए हैं.

 

हथियार और गोला बारूद किया बरामद

गिरफ्तार तीनों के खुलासे पर दोनों ठिकानों का पता चला है. ठिकाने से पुलिस ने 1 एके राइफल, 2 AK मैगजीन, 119 AK गोला-बारूद, 1 पिस्टल, 1 पिस्टल मैग, 4 पिस्टल राउंड, 6 हैंड ग्रेनेड, 1 IED, 2 डेटोनेटर, 2 वायर बंडल और लगभग 100 लीटर क्षमता का एक पानी का टैंक बरामद किया गया है.

गिरफ्तार तीनों आतंकियों ने बताया कि उन्हें जून 2022 में 6 लाख रुपये की नकद राशि भी प्राप्त हुई, जो कि ठिकानों के निर्माण और हथियार और गोला-बारूद की खरीद के लिए थी. पुलिस ने 6 लाख में से 64000 रुपये की वसूली भी कर ली है. इसके अलावा हमहामा बडगाम और बांदीपोरा से भी दो और आतंकवादी सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है जो तीनों को उनकी गतिविधियों में सक्रिय रूप से समर्थन दे रहे हैं. 

युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का काम गया था सौंपा

आतंकवादी सहयोगियों को वर्तमान में पीओके में स्थित बडगाम के एक और आतंकवादी हैंडलर फैयाज गिलानी से नियंत्रित किया जा रहा था. गिरफ्तार किए गए आतंकी समूह को आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियार और गोला-बारूद और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कहा गया था.

इसके आलावा उन्हें घाटी में आतंकवादियों के लिए लक्ष्यों का चयन करने और अधिक से अधिक युवाओं को आतंकवादी रैंकों में शामिल होने के लिए कट्टरपंथी बनाने का भी काम सौंपा गया था. मामले को क्रालपोरा पुलिस स्टेशन में UA(P) Act की धाराओं के तहत FIR संख्या 98/2022 में दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- India China Stand Off: तनाव के बीच भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की हुई बैठक, इस बात पर बनी सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget