एक्सप्लोरर

India China Stand Off: तनाव के बीच भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की हुई बैठक, इस बात पर बनी सहमति

Ladakh में शांति बनाए रखने के लिए 20 दिसंबर को भारत और चीन के टॉप कमांडर्स के बीच बैठक हुई. बैठक में कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई है. विदेश मंत्रालय ने बैठक से जुड़ी जानकारी भी साझा की है.

India-China Conflict: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर (Tawang) में 9 दिसंबर को भारत और चीन की सेना के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. दोनों तरफ के कुछ सैनिक झड़प में घायल हुए. दोनों देशों के बीच स्थिति तभी से तनावपूर्ण बनी हुई है. वहीं अब लद्दाख में भी शांति बनाए रखने के लिए भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की बैठक हुई है. इस हाई लेवल मीटिंग में सेना के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे.

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की 17वीं दौर की बैठक 20 दिसंबर को चुशुल मोल्डो (Ladakh) में आयोजित की गई थी. दोनों पक्षों ने पश्चिमी क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहमति जताई.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में 17 जलाई को हुई पिछली बैठक में हुए फैसलों की समीक्षा की गई. बैठक में वेस्टर्न सेक्टर में बनी सहमति को लेकर भी बात की गई. प्रवक्ता ने बताया, "दोनों पक्ष पश्चिमी क्षेत्र में जमीन पर सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने और सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से बातचीत बनाए रखने और पारस्परिक रूप से स्वीकृत संकल्प पर काम करने पर सहमत हुए हैं."

तवांग में झड़प

गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर हुई ताजा झड़प के बाद से ही भारत सरकार एक्शन में है. केंद्रीय रक्षा मंत्री ने तवांग में हुई हिंसक झड़प के लिए चीनी सैनिकों को जिम्मेदार भी ठहराया था. उन्होंने संसद में कहा था कि चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सैनिकों ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया. हालांकि विपक्ष ने चीन के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया है.

विपक्ष के निशाने पर सरकार

बीते कई दिनों से दोनों सदनों में चीन का मुद्दा गूंज रहा है. विपक्ष चाहता है कि सरकार चीन के मुद्दे पर संसद में चर्चा करे, लेकिन स्पीकर ने अब तक विपक्ष की बात नहीं मानी है. कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने सीमा पर 'चीन के अतिक्रमण' को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए बुधवार को कहा कि इस महत्वपूर्ण विषय पर सरकार द्वारा संसद में चर्चा कराने से इनकार करना लोकतंत्र का अनादर है और पूरे प्रकरण में सरकार की चुप्पी गंभीर चिंता का विषय है.

'पूरा देश जवानों के साथ खड़ा है'

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा, "चीन का हमारी सीमा पर लगातार अतिक्रमण करना गंभीर का चिंता का विषय है. पूरा देश हमारे उन सजग जवानों के साथ खड़ा है, जिन्होंने चीन के हमलों को मुश्किल हालात में विफल किया है. सरकार इस पर संसद में चर्चा कराने से इनकार कर रही है. इसका नतीजा यह है कि राजनीतिक दल और जनता वास्तविक जमीनी स्थिति को लेकर अनभिज्ञ हैं."

ये भी पढ़ें- Coronavirus: In India: कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे के बीच क्या होगा भारत का नया प्लान? पीएम मोदी ने बुलाई रिव्यू मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget