एक्सप्लोरर

'बंगाल को जलाने की साजिश रची जा रही', मुख्यमंत्री ममता का आरोप, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी दिया रिएक्शन

Kolkata Rape: प्रशासनिक समीक्षा बैठक का नेतृत्व करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मंकीपॉक्स, चिकन फ्लू और डॉक्टरों की हड़ताल समेत कई अन्य मुद्दों पर बात की. 

Mamata Banerjee: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में सोमवार (09 सितंबर) को बंगाल के राज्य सचिवालय में प्रशासनिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और नागरिक-केंद्रित सेवाओं की समीक्षा की गई. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बैठक में कई अहम मुद्दों को उठाया. 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'चिकन फ्लू फैल रहा है इसलिए बॉर्डर सील करें, खासतौर पर मिदनापुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया में बाहर से सामान न लाएं. दूसरे राज्यों से ये चिकन फ्लू रेल के जरिए भी आ सकता है. रेल हमारे हाथ में नहीं है. मंकीपॉक्स भी कुछ जगहों पर देखा जा रहा है और इस संबंध में एक नोडल ऑफिसर नियुक्त किए जाने की जरुरत है.'

न्यूज चैनलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

प्रशासनिक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ न्यूज चैनलों पर भी निशाना साधा. हालांकि, उन्होंने न्यूज चैनलों का नाम नहीं लिया. ममता बनर्जी ने कहा, 'कुछ न्यूज चैनल राज्य को जलाने की साजिश रच रहे हैं इस संबंध में एक टास्क फोर्स बनाए जाने की जरुरत है. कुछ चैनल, बंगाल को बदनाम कर रहे हैं.'

डॉक्टरों की हड़ताल पर क्या कहा?

​कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी की घटना के खिलाफ हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को वापस ड्यूटी पर लौटने वाले सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के आदेश पर ममता बनर्जी ने खुशी जताई. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर डॉक्टरों को काम पर लौटने के लिए कहा है, मैं भी वही कहूंगी. अगर उनका एक प्रतिनिधिमंडल चाहे तो आकर मुझसे मिले, मैं तैयार हूं. चुपचाप मैं दर्द सह रही हूं, पुलिस को रोका है कुछ न करें लेकिन आप काम पर लौटिए. 7 लाख पेशेंट को ऑउटडोर ट्रीटमेंट नहीं मिला, 7 हजार सर्जरी नहीं हुई और 23 लोगों की मौत हो चुकी है. बहुत से डॉक्टर सरकारी अस्पताल में काम नहीं कर रहे लेकिन प्राइवेट अस्पताल में काम कर रहे हैं. हार्ट अटैक, डायलिसिस किसी का इंतजार करता है क्या.'

पुलिस के एक्शन पर कही ये बात

ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के जूनियर डॉक्टरों को दिए आदेश पर कहा, 'खुश हूं कि पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है जबकि दूसरे राज्यों में ऐसा नहीं होता. आप लोगों ने स्वास्थ विभाग को जो डिमांड दीं सब पूरी हुई हैं. आज विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस से कोई परमिशन नहीं ले रहा है.'

ममता बनर्जी ने कहा, 'गृह मंत्रालय से चिट्ठी आई है जिसमें कहा गया की CISF को जगह दो. मैंने कहा कि आरजी कर के पास जो जगह है वहां पर व्यवस्था कर दीजिए. राज्य के हाथ से सत्ता छीनने का केन्द्र सरकार का षड्यंत्र है. अस्पताल में रेस्टरूम बनाने के पीछे कोई मंशा नहीं थी, ये लड़की सेमिनार रूम में सोई थी, रेस्टरूम नहीं था इसलिए काम कराया. कोई कुछ भी कहे लेकिन मैं किसी से संबंधित नहीं हूं. मैंने सभी अस्पतालों में लाइट लगाने और वॉशरूम बनाने का आदेश दिया है.'

पैसे देने के आरोपों पर दिया जवाब

उन्होंने कहा, 'कोलकाता पुलिस को सिर्फ 72 घंटे का समय मिला है, मैंने खुद परिवार से बात की थी, हमारे अधिकारी ने उनके घर जाकर सब सीसीटीवी फुटेज और सबूत दिखाए हैं. घर जाकर माता-पिता को पूरी जानकारी दी गई. पुलिस कमिश्नर साथ थे, सब रिकॉर्ड कराया है. जो लोग आरोप लगा रहे हैं कि मैंने पैसे ऑफर किये थे, मैनें ऐसा कुछ नहीं किया, ये झूठ है, षड्यंत्र है.

प्रदर्शनकारियों पर ममता बोलीं, 'आप लोग रोज रात अगर सड़क पर विरोध करेंगे तो बहुत लोगों को दिक्कत भी होती है, रात को माइक नहीं बजाया जाना चाहिए, फिर भी हमने कुछ नहीं कहा. सीबीआई के हाथ में अब सबकुछ है, सीबीआई से कहूंगी जल्दी न्याय करिये. फास्ट ट्रैक कोर्ट में न्याय जल्दी दीजिये. कुछ लोग जो बंगाल से बाहर गए हैं यहीं का खाकर बड़े होकर गए है, उन्होंने बांग्लादेश को देखकर सोचा चांस ले लें. ये बांग्लादेश नहीं है.'

BJP-CPM पर लगाया ये आरोप

ममता बनर्जी ने बीजेपी शासित राज्यों पर निशाना साधते हुए कहा, 'ओडिशा से खबर आई कि हमारे प्रवासी मजदूरों को वहां मारा गया. बंगाली में बात करने पर मारपीट की गई., भाजपा के राज्य में ये हो रहा है. लेफ्ट ने जो बेकार हाल कर दिया था स्वास्थ्य का, हम उसे ठीक नहीं कर पाए क्योंकि अब भा लेफ्टिस्ट बैठे हैं, हमने नौकरी नहीं ली उन लोगों की. सीपीएम ने मुझे शारीरिक प्रताड़ित किया और बीजेपी बंगाल के लिए पैसे नहीं देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है.'

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता कांड पर RSS चीफ मोहन भागवत को आया गुस्सा, ममता बनर्जी बोले- 'दोषियों को खोजकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget