एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप-मर्डर केस: अस्पताल में तोड़-फोड़ के 12 आरोपी गिरफ्तार, CBI ने 5 डॉक्टरों को किया तलब

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता रेप मर्डर केस की जांच कर रही सीबीआई ने आरजी कर हॉस्पिटल का दौरा किया और 5 लोगों को तलब किया.

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की स्पेशल क्राइम टीम ने पिछले सप्ताह एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के मामले में आरजी कार मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का जायजा लिया. एजेंसी ने ये दौरा पूरा कर लिया है. इसके साथ ही सीबीआई ने 5 डॉक्टरों को तलब भी किया है. वहीं, उपद्रवियों ने बीते दिन बुधवार (14 अगस्त) को आरजी कर अस्पताल पर हमला कर दिया था, इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

सीबीआई की टीम ने फर्स्ट फ्लोर से लेकर फोर्थ फ्लोर तक की पड़ताल की. टीम ने ऊपर जाकर देखा कि कहां कितना नुकसान हुआ और जानने की कोशिश की कि जहां पर ये वारदात हुई थी, वो कमरा ठीक है या फिर वहां पर भी उपद्रवियों ने क्षति पहुंचाई है. वहीं अपराध शाखा की टीम ने ताला पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी से भी पूछताछ की, जिसका क्षेत्राधिकार उस क्षेत्र पर है जहां घटना घटी थी.

सीबीआई के हाथों में केस, अब तक क्या क्या हुआ?

सीबीआई को ये केस अपने हाथों में लिए हुए दो दिन हो चुके हैं. एजेंसी जांच कर रही है कि घटना वाली रात को आखिर क्या हुआ था? पुलिस इस घटना की किस तरह जांच कर रही थी और अस्पताल प्रशासन ने पुलिस की किस तरह मदद की? सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई फिलहाल आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के बारे में जानकारी जुटा रही है. इसके बाद नर्सिंग स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी. इसके साथ ही कोलकाता पुलिस की गठित एसआईटी के लोगों से पूछताछ की जाएगी.

हमलावरों ने किया अस्पताल पर अटैक

वहीं, डॉक्टरों के चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बुधवार (14 अगस्त) को अज्ञात लोगों का एक बड़ा ग्रुप अस्पताल में घुस आया. हमलावरों ने आपातकालीन विभाग और नर्सिंग स्टेशन में तोड़फोड़ की और दवाइयों की दुकानों को भी नहीं छोड़ा. उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया और एक मंच पर तोड़फोड़ की, जहां जूनियर डॉक्टर 9 अगस्त से प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें: Kolkata Doctor Rape Case: 'वाम और राम मिलकर कर रहे', कोलकाता के अस्पताल में हिंसा पर बोलीं ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget