एक्सप्लोरर

'टास्क फोर्स की रफ्तार धीमी', कोलकाता रेप केस पर सुप्रीम कोर्ट ने CBI से मांगी नई स्टेटस रिपोर्ट

RG Kar Medical College Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप मर्डर केस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टास्क फोर्स की रिपोर्ट देखने को कहा है.

Kolkata Rape Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या से संबंधित स्वप्रेरणा से मामले की सुनवाई शुरू की. मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ इस मामले की सुनवाई की.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को सूचित किया कि मामले में “अत्यंत गंभीरता” के साथ जांच चल रही है. सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि हमने नई स्टेटस रिपोर्ट रखी है. इसमें हमने यह भी बताया है कि निचली अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है.

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने क्या कहा?

इस पर सीजेआई ने कहा कि सीबीआई ने बताया है कि जांच के आधार पर 7 अक्टूबर को सियालदह कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो गई है. इसमें रेप और हत्या की धाराएं लगाई गई हैं. स्टेटस रिपोर्ट यह भी बताती है कि मामले में दूसरे लोगों की भूमिका पर जांच जारी है. सीबीआई हॉस्पिटल में वित्तीय अनियमितताओं की भी जांच कर रही है. उसकी स्टेटस रिपोर्ट भी हमें दी जाए.

सीजेआई ने आगे कहा कि सीबीआई पीड़िता के माता-पिता के संपर्क में है. उन्हें जांच से जुड़े अपडेट दिए जा रहे हैं. 3 हफ्ते में नई स्टेटस रिपोर्ट दी जाए. हम देश भर में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर बनाए गए नेशनल टास्क फोर्स की रिपोर्ट भी देखना चाहते हैं. 

डॉक्टरों की सुरक्षा के मामले पर क्या बोले सीजेआई?

सीजेआई ने कहा कि टास्क फोर्स ने 4 सब ग्रुप बनाए हैं लेकिन काम की रफ्तार धीमी लग रही है. टास्क फोर्स की बहुत कम बैठकें हुई हैं. आखिरी बैठक 9 सितंबर को हुई.

सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि टास्क फोर्स को 1700 से ज़्यादा सुझाव मिले हैं. 7800 अस्पतालों ने अपनी रिपोर्ट दी है. टास्क फोर्स दीर्घकालिक समाधान के लिए काम कर रहा है. इसलिए, कुछ समय लग रहा है. इस पर सीजेआई ने कहा कि केंद्र सरकार यह देखे कि टास्क फोर्स उचित समय मे अपना काम पूरा कर सके. टास्क फोर्स की नियमित बैठकें होनी चाहिए. हमारी अगली सुनवाई तक टास्क फोर्स अपने सुझावों पर एक रिपोर्ट दे. 3 सप्ताह बाद सुनवाई होगी. 

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Case: देशभर के अस्पतालों में बंद रहेंगी गैर-आकस्मिक सेवाएं, FAIMA ने किया आह्वान

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget