एक्सप्लोरर

Kolkata Rape-Murder Case: 'हनुमान जयंती पर भी ऐसा ही हुआ था, ये तो ममता सरकार की...', आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ को लेकर बोला कलकत्ता हाईकोर्ट

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस और अस्पताल के प्रशासन को निर्देश दिया कि वे मामले में सुनवाई की अगली तारीख 21 अगस्त को वास्तविक स्थिति और सभी संबंधित मामलों का विवरण देते हुए दो अलग-अलग हलफनामे दाखिल करें.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार (16 अगस्त, 2024) को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई तोड़फोड़ को रोकने के लिए ममता बनर्जी सरकार की ओर से अपनाए गए उपायों की विफलता पर सवाल उठाए हैं. कोर्ट ने कहा कि यह घटना पश्चिम बंगाल में राज्य मशीनरी की पूर्ण विफलता है. कोर्ट ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन को इस घटना के संबंध में हलफनामे दायर करने का निर्देश दिया.

जब राज्य सरकार के वकील ने कोर्ट से कहा कि लोगों की भीड़ गुरुवार को तड़के एकत्र हुई थी तो मुख्य न्यायाधीश टी एस शिवगणनम और जस्टिस हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने कहा कि इस बात पर भरोसा कर पाना कठिन है कि पुलिस खुफिया विभाग को अस्पताल में 7,000 लोगों के एकत्र होने की जानकारी नहीं थी.

कोर्ट ने कहा कि आमौतर पर पुलिस के पास इंटेलीजेंस विंग होती है. उन्होंने कहा, 'हनुमान जयंती पर भी ऐसी ही घटना हुई थी. अगर सात हजार लोग इकट्ठा हुए तो इस पर विश्वास कर पाना मुश्किल है कि राज्य सरकार को इस बारे में कुछ नहीं पता था. वैसे आप किसी भी घटना में एस 144 सीआरपीसी ऑर्डर जारी कर देते हैं. तो जब आपको पता है कि इतना बड़ा हंगामा हो रहा है तो आपको पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर देनी चाहिए थी. ये हादसा सरकार की मशीनरी की पूरी तरह से विफलता को दिखाता है. सवाल ये है कि क्या इसको होने से रोका जा सकता था. ये किसने क्या किया ये सवाल बाद में आता है. पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं, क्या इसलिए कि इसमें कानून-व्यवस्था विफल हो गई?'

कोर्ट ने आगे कहा, 'पुलिस को इस घटनाक्रम को ध्यान में रखना चाहिए. उससे भी ज्यादा जरूरी ये है कि हॉस्पिटल के डॉक्टर, जो वहां प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दी जानी चाहिए. पहले हम डॉक्टरों को मरीजों के इलाज के लिए उनके कर्तव्य की बातें कर चुके हैं, लेकिन इस घटना ने उनके दिमाग पर असर जरूर डाला होगा.'

कोर्ट ने पुलिस और अस्पताल के प्रशासन को निर्देश दिया कि वे मामले में सुनवाई की अगली तारीख 21 अगस्त को वास्तविक स्थिति और सभी संबंधित मामलों का विवरण देते हुए दो अलग-अलग हलफनामे दाखिल करें. बेंच ने कहा कि पुलिस को उन घटनाओं का पूरा विवरण रिकॉर्ड में देना चाहिए जिनके कारण अस्पताल में तोड़फोड़ हुई.

कोर्ट ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को भी नौ अगस्त को अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के मामले की जांच की दिशा में हुई प्रगति की अंतरिम रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया. इस घटना के कारण राज्य के सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सक हड़ताल पर हैं.

यह भी पढ़ें:-
'फ्लड जिहाद, कांवड़ नेमप्लेट विवाद... UCC लाने से पहले खुद सिविल होना पड़ेगा', पीएम मोदी के भाषण की किस बात पर इतना भड़क गए कपिल सिब्बल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं! ED ने मुंबई में 10-12 ठिकानों पर छापेमारी, रिलायंस पावर से जुड़े लोगों से पूछताछ
अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं! ED ने मुंबई में 10-12 ठिकानों पर छापेमारी, रिलायंस पावर से जुड़े लोगों से पूछताछ
'हम भारत के साथ चीन वाली गलती...', ट्रेड डील पर ट्रंप के करीबी क्रिस्टोफर का बड़ा बयान, 'अमेरिका फर्स्ट' का छेड़ा राग
'हम भारत के साथ चीन वाली गलती...', ट्रेड डील पर ट्रंप के करीबी क्रिस्टोफर का बड़ा बयान, 'अमेरिका फर्स्ट' का छेड़ा राग
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
Nepal Election Results Live: नेपाल में Gen-Z के प्रिय 'शाह' की सुनामी, भारी जीत की ओर बढ़ रही RSP, वामपंथी गायब
Nepal Election Results Live: नेपाल में Gen-Z के प्रिय 'शाह' की सुनामी, भारी जीत की ओर बढ़ रही RSP, वामपंथी गायब
T20 World Cup 2026 Final Ticket: भारत-इंग्लैंड फाइनल मैच का टिकट कितने रुपये में मिल रहा? यहां जानें ऑनलाइन बुकिंग और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल
भारत-इंग्लैंड फाइनल मैच का टिकट कितने रुपये में मिल रहा? यहां जानें ऑनलाइन बुकिंग और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल
Jab khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी, आपको अपने परिवार के करीब लाने वाली फिल्म 
जब खुली किताब रिव्यू: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
Sara Tendulkar: अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर
अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर
'ईदगाह का हामिद'... 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल
'ईदगाह का हामिद'... 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल
Embed widget