एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप-मर्डर केस: '18 अगस्त तक दोषियों को दी जाए फांसी', मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कर दी बड़ी मांग

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के रेप-मर्डर केस में ममता बनर्जी ने जांच सीबीआई को सौंपे जाने के कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसला का स्वागत किया और दोषियों को फांसी देने की मांग की है. 

Kolkata Rape-Murder Case: हर गुजरते दिन का साथ कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का मामला गरमाता जा रहा है. जहां बीजेपी लगातार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साध रही है वहीं ममता बनर्जी भी विपक्ष के वार पर लगातार पलटवार कर रही हैं.

इस कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 18 अगस्त तक इस मामले के दोषियों को फांसी देने की मांग कर दी है. इसके साथ ही उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंपे जाने के फैसले का स्वागत किया. बता दें कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है. 

क्या बोलीं ममता बनर्जी?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार (14 अगस्त) को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जल्द से जल्द लकाता बलात्कार और हत्या मामले को सुलझाने का आग्रह किया. इसके साथ ही उन्होंने रविवार (18 अगस्त) तक दोषियों को फांसी दिए जाने की भी मांग कर दी. अहम ये है सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया है कि इस मामले में राज्य पुलिस ने 90 प्रतिशत जांच को पूरा कर लिया है. 

ममता बनर्जी का पलटवार

राजनीतिक दल लगातार इस मामले के सामने आने के बाद ममता बनर्जी और राज्य सरकार को घेरने में लगे हुए हैं. वहीं अब ममता बनर्जी ने उन पर निशाना साध रहे राजनीतिक दलों पर वार किया है. ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं और उसके बावजूद भी दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया जा रहा है. 

'पश्चिम बंगाल को गाली न दें'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजनीतिक दलों से कहा, 'आप लोग मुझे गाली दे सकते हैं और ऐसा करने के लिए आप पूरी तरह से स्वतंत्र भी हैं लेकिन पश्चिम बंगाल को गाली मत दीजिए.' इस घटना के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद ममता बनर्जी ने ये बात कही. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीबीआई को पूरा सहयोग देगी ताकि ये मामला जल्द सुलझ सके.

ये भी पढ़ें: 6000 विशेष मेहमान, विकसित भारत @2047 की थीम... जानें 78वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के कार्यक्रम की हर डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget