एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप-मर्डर केस पर BJP ने बोला राहुल पर तीखा हमला, कहा- ममता से इस्तीफा मांगने की हिम्मत नहीं

BJP on Kolkata Doctor Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना पर बीजेपी विपक्ष पर हमलवार है. इसी बीच भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

BJP on Kolkata Doctor Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर से दरिंदगी के बाद हुई निर्मम हत्या पर सियासी घमासान मचा हुआ है. बीजेपी विपक्ष पर हमलवार है. इस घटना के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. फिलहाल सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है. 

इसी बीच भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास ममता बनर्जी के इस्तीफे के बारे में लिखने का साहस नहीं है

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने राहुल गांधी पर निशाना

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे नेता जो कहते हैं कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं, अखिलेश जैसे नेता, पाखंडी हैं. दोहरे मानदंड वाले नेता हैं. उनके पास हाथरस जाने का समय है, उनके पास पुलिस से लड़ने और उन्नाव जाने का समय है, उनके पास मणिपुर जाने का समय है लेकिन उनके पास बंगाल आने का समय नहीं है. वह(राहुल गांधी) ट्वीट कर रहे हैं लेकिन राहुल गांधी आपके पास ममता बनर्जी के इस्तीफे के बारे में लिखने का साहस नहीं है. आपको यह लिखना चाहिए था."

कुछ लोगों को बचाना चाह रही हैं ममता सरकार

NCW की पूर्व प्रमुख रेखा शर्मा ने कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना पर CM ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, 'ऐसा नहीं लगता कि यह एक व्यक्ति का काम है, कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जिन्हें ममता बनर्जी बचाना चाहती हैं. अब मामला CBI के पास है, पूरी जांच के बाद पता चलेगा कि वे किस चीज़ को छुपाना चाह रही थी."

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना पर CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी ने  कहा, "यह बहुत ही बर्बरतापूर्ण कृत्य है, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं. इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए. न्याय होना चाहिए और अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. CBI को तेजी से काम करना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala News: मॉडलिंग की आड़ में महिलाओं को विदेश ले जाकर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
मॉडलिंग की आड़ में महिलाओं को विदेश ले जाकर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
S-400 air defense missile system: भारत को इस हफ्ते मिलेगा चौथा S-400 स्क्वॉड्रन, जानिए कहां होगी तैनाती
भारत को इस हफ्ते मिलेगा चौथा S-400 स्क्वॉड्रन, जानिए कहां होगी तैनाती
ई-फार्मेसी के खिलाफ MP समेत देशभर में 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद, इन राज्यों के दवाई व्रिकेताओं का हड़ताल से किनारा
ई-फार्मेसी के खिलाफ देशभर में आज मेडिकल स्टोर बंद, हड़ताल पर रहेंगे 12 लाख से ज्यादा केमिस्ट
बोइंग के 787 ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच पर सवाल ! भारत खुद करेगा अमेरिका में निगरानी
बोइंग के 787 ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच पर सवाल ! भारत खुद करेगा अमेरिका में निगरानी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary | Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई की मार... क्या राम जी करेंगे बेड़ापार?
Bharat Ki Baat : श्री राम-हनुमान के सहारे Rahul - Akhilesh ? | CM Yogi | BJP | Sapa | UP Election
Janhit | Twisha Sharma Case | Chitra Tripathi: ट्विशा शर्मा केस के 4 बड़े ट्विस्ट !
Crime News : अपहरण के बाद मर्डर का डरावना खेल! | Sansani
Samay Raina के शो से सामने आई तस्वीर, पैनल में दिखीं आलिया भट्ट और शरवरी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
फाल्टा उपचुनाव: TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के लड़ने से इनकार पर सपा ने कहा, 'अब तो...'
फाल्टा उपचुनाव: TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के लड़ने से इनकार पर सपा ने कहा, 'अब तो...'
वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, IPL में लिखा नया इतिहास; अब सिर्फ क्रिस गेल से पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, IPL में लिखा नया इतिहास; अब सिर्फ क्रिस गेल से पीछे
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
रिया चक्रवर्ती और पारुल गुलाटी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं- खुद को मिस कर रहे
रिया चक्रवर्ती और पारुल गुलाटी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं- खुद को मिस कर रहे
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान की सैलरी होती है कितनी, प्लेइंग-11 से कितना ज्यादा मिलता है पैसा?
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान की सैलरी होती है कितनी, प्लेइंग-11 से कितना ज्यादा मिलता है पैसा?
Hezbollah Drones: किस तकनीक से ड्रोन बना रहा हिज्बुल्लाह, जिसे ट्रैक करने में नाकाम हो रहा इजरायल?
किस तकनीक से ड्रोन बना रहा हिज्बुल्लाह, जिसे ट्रैक करने में नाकाम हो रहा इजरायल?
Embed widget