एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Case: 'नग्न तस्वीरें भेजो...', GF से वीडियो कॉल पर बोला था आरोपी संजय रॉय, जानें- क्राइम से पहले क्या कुछ किया

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता रेप मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय ने सीबीआई के सामने कई खुलासे किए हैं. महिला डॉक्टर से दरिंदगी से पहले वो रेड लाइट एरिया भी गया था.

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. दरिंदगी के इस मामले के आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में बताया कि वारदात की रात उसने क्या-क्या किया?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक संजय रॉय (Sanjay Roy) ने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान कथित तौर पर अपराध को कबूल किया है. सीबीआई को लाई डिटेक्टर टेस्ट के दौरान संजय रॉय ने जो बताया वो काफी चौंकाने वाला है. 

वारदात से पहले क्या किया?

संजय रॉय ने बताया कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (RG Kar Medical College and Hospital) में महिला डॉक्टर से दरिंगदी से पहले उसने एक एन्य महिला को छेड़ा था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट में भी महिला से छेड़खानी की बात सामने आई है. 

रेड लाइट एरिया गया था संजय

आरोपी संजय रॉय ने सीबीआई को बताया कि वो अपराध की वारदात को अंजाम देने से पहले रेड लाइट एरिया गया, इस दौरान उसका दोस्त भी साथ था. हालांकि, उसने ये बताया कि रेड लाइट एरिया पहुंचकर उसने सेक्स नहीं किया. उसने कहा, 'अपराध की रात अपने दोस्त के साथ शराब पी थी और इसके बाद दोनों रेड लाइट एरिया गए. बाद में दोनों दक्षिण कोलकाता के एक और रेड लाइट एरिया के लिए निकल गए और रास्ते में एक लड़की से छेड़छाड़ की.'

गर्लफ्रेंड से मांगीं न्यूड तस्वीरें

इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो संजय रॉय ने अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल करके न्यूड तस्वीरें भी मांगी थीं. रेड लाइट एरिया जाने के बाद दोनों अस्पताल आए और सुबह 4:03 बजे संजय अस्पताल के सेमिनार हॉल के कॉरिडोर में गया. रेप और हत्या करने के बाद वो अपने दोस्त अनुपम दत्ता के घर भी गया जो पुलिस अधिकारी है. 

फोन में क्या मिला?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय रॉय को पोर्नोग्राफी देखने की लत थी और उसने सीबीआई को टेस्ट के दौरान कुछ गुमराह करने वाले जवाब भी दिए हैं. उसके फोन को जब खंगाला गया तो उसमें पोर्न क्लिप मिले. 

महिला डॉक्टर के शरीर पर 25 बाहरी और आंतरिक चोटें थीं. महिला डॉक्टर की हत्या गला घोंटकर की गई. आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष की भूमिका की भी सीबीआई जांच कर रही हैं. बीते हफ्ते ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सख्त लहजे में कोलकाता पुलिस से पूछा था कि एफआईआर दर्ज करने में 12 घंटे से अधिक सम्य क्यों लगा?

ये भी पढ़ें: हैदराबाद में बुलडोजर का खौफ! 3 महीने में 44 एकड़ जमीन पर किया कब्जा, 8 अवैध निर्माण ध्वस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget